Friday 23rd of October 2026

ब्रेकिंग

बोलीं- आदिवासी परंपरा और विरासत को सहेजना जरूरी

DA Arrear, फेडरेशन ने CM और वित्त मंत्री को लिखा पत्र

लव ट्रायंगल के शक में प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, ऐसे खुला हत्या का राज…

NH 53 पर ट्रक में जा घुसी कार, 2 महिलाओं की मौत, 3 घायल, कार के उड़े परखच्चे…

25 अक्टूबर को शाम 7 बजे टीवी पर होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का महा-प्रीमियर"

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: T20 World Cup के बाद भारतीय टीम करेगी ज़िम्बाब्वे का दौरा

Jagbhan Yadav

Tue, Feb 6, 2024

 

 

T20 World Cup के बाद भारतीय टीम करेगी ज़िम्बाब्वे का दौरा

 

India Tour Of Zimbabwe: भारतीय टीम जुलाई में ज़िम्बाब्वे का दौरा करने वाली है। यह दौरा टी-20 वर्ल्ड कप के बाद होगा।

india_vs_zimbabwe.jpg

 

भारतीय क्रिकेट फैंस को क्रिकेट का बैक-टू-बैक डोज़ मिलने वाला है। इस समय इंग्लैंड (England) से टेस्ट सीरीज़ खेल रही भारतीय टीम (Team India) इसके बाद T20 वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू कर देगी। इस बार फटाफट क्रिकेट के वर्ल्ड कप का आयोजन अमेरिका (United States Of America) और वेस्ट इंडीज़ (West Indies) में होगा। लेकिन T20 वर्ल्ड कप के बाद भी टीम इंडिया के फैंस को क्रिकेट का एक्शन देखने के लिए ज़्यादा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि T20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम ज़िम्बाब्वे (Zimbabwe) के दौरे पर रवाना हो जाएगी।

 

https://twitter.com/BCCI/status/1754834479410016350?t=kCNaFjgqxRmjwMsFBSuYJA&s=19

 

 

 

 

 

भारत और ज़िम्बाब्वे के बीच होगी 5 T20 मैचों की सीरीज़

भारत का ज़िम्बाब्वे दौरा जुलाई में होगा और इस दौरान दोनों टीमों के बीच 5 T20 मैच खेले जाएंगे। BCCI ने इस दौरे का शेड्यूल जारी कर दिया है। पहला मैच 6 जुलाई, दूसरा मैच 7 जुलाई, तीसरा मैच 10 जुलाई, चौथा मैच 13 जुलाई और पांचवा मैच 14 जुलाई को खेला जाएगा। पांचों मैच हरारे (Harare) में खेले जाएंगे।

 

 

 

8 साल बाद पहली टी-20 सीरीज़

भारतीय क्रिकेट टीम 8 साल बाद ज़िम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज़ खेलनी वाली है। इससे पहले जून 2016 में भारतीय टीम ज़िम्बाब्वे खेलने के लिए गई थी और दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैच के साथ ही तीन टी-20 मैच खेले गए थे। भारत ने वनडे सीरीज़ 3-0 से और टी-20 सीरीज़ 2-1 से अपने नाम की थी। 

2022 के बाद ज़िम्बाब्वे का दौरा कर रही है भारतीय टीम

भारतीय टीम ने आखिरी बार अगस्त 2022 में ज़िम्बाब्वे का दौरा किया था। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैच खेले गए थे और भारत ने 3-0 से वनडे सीरीज़ अपने नाम की थी।

 

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें