Friday 23rd of October 2026

ब्रेकिंग

बोलीं- आदिवासी परंपरा और विरासत को सहेजना जरूरी

DA Arrear, फेडरेशन ने CM और वित्त मंत्री को लिखा पत्र

लव ट्रायंगल के शक में प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, ऐसे खुला हत्या का राज…

NH 53 पर ट्रक में जा घुसी कार, 2 महिलाओं की मौत, 3 घायल, कार के उड़े परखच्चे…

25 अक्टूबर को शाम 7 बजे टीवी पर होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का महा-प्रीमियर"

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: मौसम अच्छा है, हवाई फायर होंगे: सूर्यकुमार यादव के बयान से इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20 की बढ़ी सरगर्मी, VIDEO..

Jagbhan Yadav

Tue, Jan 21, 2025

इंग्लैंड से T20 सीरीज की घड़ियां करीब आ चुकी हैं. अगले कुछ घंटों में कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर कोहराम मचने वाला है. ऐसा इसलिए क्योंकि सूर्यकुमार यादव ने शंखनाद कर दिया है. उन्होंने कहा है कि मौसम अच्छा है, इसलिए हवाई फायर दोनों टीमों की ओर से होंगे. अब इंग्लैंड का तो पता नहीं लेकिन भारतीय कप्तान के इरादे उनकी टीम के तेवर को खूब बयां कर रहे हैं. बतौर कप्तान कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर सूर्यकुमार यादव पहली बार कोई T20 मुकाबला खेलते दिखेंगे.

सूर्यकुमार यादव की हुंकार, BCCI ने शेयर किया VIDEO

BCCI ने भारत के T20 कप्तान सूर्यकुमार यादव का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने सारी बातें कही हैं. उनके हवाई फायर करने को कहने से मतलब चौके-छक्कों की बारिश से है, जो ईडन गार्डन्स पर होती दिखेगी. सूर्या ने कहा कि कोलकाता में खेलना हमेशा से एक अलग एहसास कराता है.

ईडन गार्डन्स से है सूर्यकुमार का गहरा नाता

इंग्लैंड के खिलाफ T20I से पहले सामने आए वीडियो में सूर्यकुमार यादव ने कोलकाता में खेलने के अपने अनुभव के बारे में भी बात की. उन्होंने बताया कि इस मैदान पर वो पहली बार 2014-15 में KKR के लिए खेले थे. गौतम गंभीर की कप्तानी में KKR के लिए खेलकर इस मैदान पर उन्होंने बहुत कुछ सीखा है.लेकिन, अब वो टीम इंडिया के कप्तान के तौर पर भी पहली बार यहां खेलने जा रहे हैं. इस बात की उन्हें बहुत खुशी है.

सूर्यकुमार हैं T20I के खतरनाक बल्लेबाज

भारतीय टीम ने T20 सीरीज की जी-तोड़ तैयारी की है. और, अब उन तैयारियों को अमलीजामा पहनाने का वक्त है. सूर्यकुमार यादव की भूमिका सिर्फ एक कप्तान के नाते ही नहीं बल्कि बल्लेबाज की हैसियत से भी इसमें अहम रहने वाली है. सूर्यकुमार की गिनती T20 क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में होती है. ऐसे में उनका बल्ला चला तो फिर उन्हें रोक पाना मुश्किल होगा. इंग्लैंड की टीम इस बात को अच्छे से जानती और समझती है. भारत पूरी कोशिश करेगा कि कोलकाता में जीत के साथ सीरीज का आगाज किया जाए.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें