Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

अज्ञात युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस

13 जिलों में डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, मौतों का आंकड़ा 98 पहुंचा

पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, छोटे दुकानदार भी रहेंगे शुल्क-मुक्त

तेल कंपनियों ने दूर की चिंता, जांच में नहीं मिली कोई गड़बड़ी

जलडमरूमध्य खोलने के लिए रखीं 3 बड़ी शर्तें, बढ़ी अमेरिका की मुश्किल

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

आज यहां से खरीद पाएंगे भारत‑साउथ अफ्रीका वनडे टिकट : इनके पास फ्री में मैच देखने का मौक!

Jagbhan Yadav

Fri, Nov 28, 2025

Ind vs SA Tickets : टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच तीन दिसंबर को नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा है। ये मुकाबला 3 दिसंबर की दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। इस मैच के लिए दूसरे चरण की ऑनलाइन टिकट बुकिंग की साइट 28 नवंबर को शाम 5 बजे से खोल दी जाएगी। इसके लिए छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने टिकटजिनी डॉट इन को जिम्मेदारी दी है।

इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें 1 दिसंबर से रायपुर पहुंचना शुरू करेंगी। 2 दिसंबर को दोनों टीमें शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास करने उतरेंगी।

स्टूडेंट्स के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, जिसके तहत वे 24 नवंबर को इंडोर स्टेडियम जाकर ही अपनी टिकट खरीद सकेंगे। कुल 48 हजार टिकटों की बुकिंग की जा रही है। ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए क्रिकेट संघ ने प्रत्येक आईडी पर अधिकतम 4 टिकट जारी करने का नियम लागू किया है। वहीं, प्रदेश के सभी दिव्यांग खिलाड़ी  फ्री में मैच देख सकेंगे।

आपको बता दें 24 नवंबर को सुबह इंडोर स्टेडियम स्थित टिकट काउंटर पर स्टूडेंट्स के लिए 1500 रुपये वाली टिकट सिर्फ 800 रुपये में उपलब्ध कराई गई। रियायती दर की जानकारी मिलते ही छात्रों की भारी भीड़ सुबह चार बजे से ही स्टेडियम पहुंचने लगी, जिसके चलते लंबी कतारें लग गईं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें