Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’ : खेल मंत्री मांडविया

समारोह में प्रदान किए संत कबीर और राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार

अमित शाह आज मुंबई में NUCFDC के नए कार्यालय का करेंगे उद्घाटन

को करेंगे संबोधित; 3,000 से ज्यादा छात्रों को मिलेंगी डिग्रियां

विकास और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश…

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

IND vs SA : कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम साउथ अफ्रीका सुपर 8 मुकाबला, कब और कहां होगा ये मैच

Jagbhan Yadav

Sat, Feb 21, 2026

भारतीय क्रिकेट टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में अभी तक टी20 विश्व कप 2026 में अजेय है। बिना एक भी मैच हारे टीम ने सुपर 8 तक का सफर तय किया है। अब सुपर 8 में उसका पहला मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ होना है। मैच कब और कहां खेला जाएगा, ये जान लीजिए। साथ मैच शुरू होने का वक्त क्या होगा, इस पर खास नजर रखिएगा, क्योंकि ऐसा ना हो कि ये खास मैच आपसे छूट जाए।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा भारत बनाम साउथ अफ्रीका मुकाबला

टी20 विश्व कप 2026 में अब सुपर 8 का दौर शुरू हो चुका है। भारतीय टीम के मुकाबले साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज से होंगे। भारतीय टीम अपना पहला मैच 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी। ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले जो एक वार्मअप मैच खेला था, वो साउथ अफ्रीका के ही खिलाफ था। भले ये एक एक अभ्यास मैच था, लेकिन भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराने में कामयाबी हासिल की थी। भारत ने अपना आखिरी लीग मैच अहमदाबाद में ही खेला था, इस​लिए टीम अभी वहीं पर कैंप किए हुए है। 

शाम सात बजे से शुरू होगा भारत बनाम साउथ अफ्रीका मुकाबला

आईसीसी टी20 विश्व कप में रविवार यानी 22 फरवरी को सुपर 8 के दो मैच होंगे। पहला मैच दोपहर तीन बजे से शुरू होगा। इसमें श्रीलंका और इंग्लैंड की टीमें आपस में टकराएंगी, ये मैच पल्लेकेले में होगा। इसके बाद उस दिन का दूसरा मुकाबला शाम को सात बजे से शुरू होगा, इसी में भारत और साउथ अफ्रीका की टक्कर होगी। आपको पता ही है कि इससे आधे घंटे पहले यानी शाम को साढ़े छह बजे टॉस होगा और ठीक सात बजे पहली बॉल डाल दी जाएगी। 

साउथ अफ्रीका की टीम भी नहीं हारी है इस विश्व कप में एक भी मैच

जिस तरह से भारत अपने ग्रुप में बिना एक भी मैच हारे सुपर 8 तक पहुंची है, उसी तरह साउथ अफ्रीका ने भी बिना कोई मैच हारे यहां तक का सफर तय किया है। यानी दोनों टीमें अजेय हैं। साल 2024 के टी20 विश्व कप के फाइनल में भी भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खिताबी भिड़ंत हुई थी। तब भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर टी20 विश्वकप की ट्रॉफी अपने नाम करने में सफलता हासिल की थी। इसके बाद अब दोनों टीमें फिर से इस आईसीसी टूर्नामेंट में एक दूसरे के सामने आने वाली हैं। 

भारतीय टीम का स्क्वॉड: ईशान किशन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह। 

साउथ अफ्रीका का स्क्वॉड: एडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, एनरिक नोर्त्जे, क्वेना मफाका। 

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें