Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

, होटल-रेस्टोरेंट में भी नॉनवेज पर बैन; उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार का कहर; धनतेरस की खुशियां मातम में बदलीं, सड़क हादसे में दो की मौत

PM आवास योजना 2.0 के तहत केंद्र ने दी मंजूरी

आत्मनिर्भरता के साथ बढ़ रहा आत्मविश्वास

युवक को चाकुओं से गोदा, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

स्टेटस देखने से पहले देना होगा पैसा? : WhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव

Jagbhan Yadav

Tue, Jan 27, 2026

नई दिल्ली। WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। Meta अब अपने सबसे पॉपुलर इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp से कमाई का नया रास्ता खोलने जा रहा है। हालिया बीटा अपडेट में ऐसा फीचर देखा गया है, जिससे संकेत मिलते हैं कि आने वाले समय में WhatsApp का एक अहम हिस्सा पेड हो सकता है।

WhatsApp में एंट्री करेगा सब्सक्रिप्शन मॉडल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Meta फेसबुक और इंस्टाग्राम की तरह WhatsApp में भी सब्सक्रिप्शन सिस्टम लाने की तैयारी कर रहा है। यह बदलाव खासतौर पर WhatsApp Status फीचर से जुड़ा हो सकता है।

स्टेटस देखने के लिए देने होंगे पैसे!

Android Authority की रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp के बीटा वर्जन में ऐसा फीचर स्पॉट हुआ है, जिसमें – बिना विज्ञापन स्टेटस देखने के लिए यूजर को पैसे चुकाने पड़ सकते हैं। फ्री यूजर्स को पहले ऐड देखना होगा, फिर ही स्टेटस एक्सेस मिलेगा। यह मॉडल काफी हद तक YouTube के ऐड-फ्री सब्सक्रिप्शन जैसा होगा।

 फिलहाल ट्रायल स्टेज में है फीचर

यह पेड फीचर अभी बीटा वर्जन 2.26.3.9 में देखा गया है। इसमें ऐड-फ्री सब्सक्रिप्शन से जुड़े कोड्स मौजूद हैं। हालांकि Meta ने अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

Meta क्यों उठा रहा है ये कदम?

Meta अपने प्लेटफॉर्म्स को मॉनीटाइज करने पर लगातार काम कर रहा है।

  • भारत में WhatsApp के करीब 80 करोड़ यूजर्स

  • दुनियाभर में लगभग 2.8 अरब यूजर्स

  • ऐसे में सब्सक्रिप्शन और विज्ञापन से Meta को बड़ी कमाई हो सकती है

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें