Thursday 27th of August 2026

ब्रेकिंग

पशु आहार संयंत्र से मिला रोजगार और नियमित आय….

सुरक्षा और सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

त्रासदी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा दुःख

छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन जारी

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

दोबारा दुल्हन बनने से पहले पकड़ी गईं 69 युवतियां, मुख्यमंत्री सामूहिक : दोबारा दुल्हन बनने से पहले पकड़ी गईं 69 युवतियां, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में झटके पैसा और सामान

Jagbhan Yadav

Fri, Nov 7, 2025

सभी ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 60 हजार रुपये और सामान झटकने के लिए खुद को अविवाहित बताकर ऑनलाइन आवेदन कर दिया था। सत्यापन कराने पर यह फर्जीवाड़ा पकड़ में आया और पता चला कि इनकी एक-दो महीने पहले शादी हो चुकी है…

बागपत (ए)। दोबारा दुल्हन बनने से पहले ही 69 युवतियां पकड़ी गईं। इन सभी ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 60 हजार रुपये और सामान झटकने के लिए खुद को अविवाहित बताकर ऑनलाइन आवेदन कर दिया था। सत्यापन कराने पर यह फर्जीवाड़ा पकड़ में आया और पता चला कि इनकी एक-दो महीने पहले शादी हो चुकी है।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शादियां कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए तो 31 अक्तूबर तक 593 आवेदन आए। इनकी सूची ब्लॉक पर भेजकर सचिवों से सत्यापन कराया गया।

सत्यापन में पता चला कि आवेदन करने वाली 69 युवतियां पहले से ही शादीशुदा हैं। इनमें सबसे अधिक बागपत शहर में 16 युवतियां हैं। बिनौली में 12, छपरौली में दस युवतियां हैं तो अन्य ब्लॉकों में भी इस तरह के मामले पकड़ में आए हैं।

इन सभी को अपात्र घोषित करते हुए आवेदन निरस्त कर दिए गए। राहुल वर्मा, जिला विकास अधिकारी ने बताया कि योजना के तहत आए आवेदनों का सत्यापन कराया गया। आवेदन करने वाली 69 युवतियों को इसलिए अपात्र घोषित किया गया क्योंकि उनकी कुछ समय पहले ही शादी हो चुकी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें