Monday 26th of October 2026

ब्रेकिंग

इस दिन होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, लिए जाएंगे महत्वपूर्ण निर्णय…..

70 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

छत्तीसगढ़ में 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

परंपराओं और नवाचारों का निरंतर उल्लेख प्रदेश के लिए गौरव का विषय – मुख्यमंत्री साय

भद्रा का साया नहीं, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, रायपुर समेत प्रमुख शहरों में चांद निकलने का समय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: काउंसलिंग के बाद पत्नी ने पति संग रहने से किया इनकार, सास-दामाद ने साथ रहने का फैसला..

Jagbhan Yadav

Sat, Apr 19, 2025

अलीगढ़ की अनोखी सास-दामाद की प्रेम कहानी में एक बार फिन नया मोड़ आया है. 10 दिन तक फरार रहने के बाद सास सपना देवी और दामाद राहुल अचानक 16 अप्रैल को दोपहर करीब दो बजे थाना दादों पहुंचे और पुलिस के सामने सरेंडर किया. इसी दिन राहुल की बारात जानी थी, लेकिन शादी से पहले ही राहुल अपनी होने वाली सास को लेकर फरार हो गया था.

बुधवार को दोनों थाने पहुंचे और पुलिस को अपने प्रेम संबंध के बारे में खुलकर बताया. सास सपना देवी ने पुलिस को बताया कि उसका पति शराब पीकर रोज मारपीट और गाली गलौज करता था. इसलिए वो राहुल के साथ घर छोड़कर भागी और उसी के साथ अपना पूरा जीवन बिताएगी. दो दिन पुलिस हिरासत में रहने के बाद दोनों की काउंसलिंग भी कराई गई लेकिन वो दोनों साथ रहने की जिद पर अड़े रहे.

काउंसलिंग के बाद भी नहीं माने सास और दामाद

वहीं दूसरी तरफ अपना देवी का पति जितेंद्र अपनी पत्नी को वापस घर ले जाना चाहते हैं. पुलिस और परिजनों ने सास और दामाद को करीब 8 घंटे तक समझाया पर वह मानने के लिए तैयार नहीं हुए. इसके बाद पुलिस महिला व उसके पति जितेंद्र को लेकर परिवार परामर्स केंद्र लेकर पहुंचे. जिससे इनका परिवार को उजड़ने से बच जाए. अपना देवी को फिर से वन स्टॉप सेंटर भेजा गया और राहुल को मडराक थाने में ही रखा गया है.

इसके अलावा राहुल के पिता ने कहा कि उनके बेटे ने पूरे परिवार को नीचा दिखाने का काम किया है. उसने समाज में कहीं भी रहने लायक नहीं छोड़ा. पूरी इज्जत को हमारी तार-तार कर दी है. अब वह रखे या ना रखें उसका निर्णय उसका विवेक है. अब हमारा कोई मतलब ही नहीं है और उसे संपत्ति व घर से बेदखल करेंगे.

दोनों साथ रहने की जिद पर अड़े

इसके अलावा सास अपना देवी ने बताया कि बेटी की शादी राहुल से तय होने के बाद जब भी राहुल का फोन आता, वह खुद बात करती थी. इसी को लेकर बेटी आरोप लगाने लगी और पति भी झगड़ा करने लगा. दामाद राहुल ने बताया कि छह अप्रैल को सपना अलीगढ़ से कासगंज पहुंची, फिर दोनों बरेली, बिहार के मुजफ्फरपुर और नेपाल होते हुए दिल्ली लौटे. वहां से राय कट पर बस से उतरकर गाड़ी बुक कर थाने पहुंच गए.

परिवार परामर्स केंद्र में फिर से सझाने का होगा प्रयास

थाने में पुलिस को राहुल और सपना ने बताया कि जब उन्होंने मोबाइल खोला तो देखा कि उनका मामला सोशल मीडिया और खबरों में छाया हुआ है. उन्हें समझ आ गया कि पुलिस उनके पीछे पड़ी है और जल्द ही उन्हें ढूंढ लेगी. इसीलिए दोनों ने खुद पुलिस के सामने आने का फैसला किया. अब सपना देवी अपने दामाद राहुल के साथ ही जिंदगी बिताना चाहती हैं.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें