आधी रात में चलती ट्रेन से पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर : देवरिया–लखनऊ मामलों में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Jagbhan Yadav
Wed, Dec 10, 2025
उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था और पुलिस कार्रवाई एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गई, जब मंगलवार देर रात पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को चलती ट्रेन से नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया गया। यह गिरफ्तारी शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर हुई, जहाँ लखनऊ पुलिस की सर्विलांस टीम उनकी लोकेशन लगातार ट्रैक कर रही थी। जैसे ही टीम को पक्का पता चला कि ठाकुर दिल्ली जाने वाली ट्रेन में हैं, तत्काल स्थानीय पुलिस की मदद से ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। ट्रेन के रुकते ही पुलिसकर्मियों ने उनके कोच को चारों तरफ से घेर लिया और उन्हें नीचे उतारकर हिरासत में ले लिया।
अधीकारियों के अनुसार, अमिताभ ठाकुर पर देवरिया जिले में जमीन के नाम पर कथित धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। बताया जाता है कि अपने कार्यकाल के दौरान एक विवादित जमीन खरीद प्रकरण में उन पर गंभीर आरोप लगे थे और शिकायतकर्त्ताओं ने विस्तृत जांच की माँग की थी। इन्हीं आरोपों के आधार पर धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ और एसआईटी जांच गठित की गई। पुलिस का दावा है कि जांच के दौरान उनके खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद यह गिरफ्तारी आवश्यक हो गई थी।
उधर, लखनऊ के तालकटोरा थाने में भी उनके खिलाफ कुछ दिन पहले गंभीर धाराओं में अलग से मुकदमा पंजीकृत किया गया था। बुधवार सुबह पुलिस ने उनकी पत्नी नूतन ठाकुर को फोन पर गिरफ्तारी की जानकारी दी, जिसके बाद यह खबर तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गई और पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गई।...
Tags :
#AmitabhThakur #UPPoliceAction #TrainArrest #DeoriaCase #FraudCharges #LucknowPolice #UPNews #BreakingNews #CrimeReport
विज्ञापन
विज्ञापन