Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

के बच्चों के सपनों को मिली नई उड़ान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मंत्री राजेश अग्रवाल

‘विष्णु भैया’ की योजनाओं से हेमलता बनीं ड्रोन दीदी

महादेव क्षीरसागर ने ग्रहण किया पदभार

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: Bareilly: दिल्ली में मौलाना तौकीर रजा हाउस अरेस्ट, बोले- मुसलमान अब जुल्म के खिलाफ खामोश नहीं बैठेगा

Jagbhan Yadav

Mon, Nov 25, 2024

Bareilly: दिल्ली में मौलाना तौकीर रजा हाउस अरेस्ट, बोले- मुसलमान अब जुल्म के खिलाफ खामोश नहीं बैठेगा

फाइल फोटो

बरेली, द न्यूज़ इंडिया लाइव : पैगंबर-ए-इस्लाम पर टिप्पणियों के खिलाफ देश भर से मुसलमानों को दिल्ली बुलाकर दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को कॉन्फ्रेंस करने का आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा का घोषित कार्यक्रम टल गया।

आईएमसी के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने पहले ही कार्यक्रम की अनुमति निरस्त कर दी थी, इसके बाद रविवार को रामलीला मैदान की ओर जाते समय मौलाना तौकीर को रोककर हाउस अरेस्ट कर लिया। मौलाना ने इसके बाद फिलहाल इतना ही कहा है कि मुसलमान अब जुल्म के खिलाफ खामोश नहीं बैठेगा।

आईएमसी के मुताबिक मौलाना तौकीर रजा खां को रोकने के लिए दिल्ली में रविवार की सुबह से ही रामलीला मैदान जाने के सभी रास्तों पर फोर्स तैनात कर दी गई थी। बाहर से आने वाले लोगों को रोकने के लिए रेलवे स्टेशन पर भी पुलिस तैनात की गई थी। सुबह जब मौलाना तौकीर रामलीला मैदान जाने के लिए निकले तो पुलिस ने उन्हे रोक दिया और फिर हाउस अरेस्ट में डाल दिया। सख्ती होने के बाद भी कुछ लोग रामलीला मैदान पर पहुंच गए जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लेकर बाद में रिहा कर दिया।

मौलाना ने इसके बाद आरोप लगाया कि पैगंबर पर टिप्पणी करने वालों को सरकार संरक्षण दे रही है। उन्होंने मांग की कि संसद के इसी सत्र में धार्मिक टिप्पणी करने वालों पर कार्रवाई के लिए कानून बनाया जाए। बोले, अब मुसलमान जुल्म के खिलाफ खामोश नहीं बैठेगा। बता दें कि आईएमसी के मीडिया प्रभारी मुनीर इदरीसी, मौलाना एहसानुल हक चतुर्वेदी, नदीम कुरैशी, डॉ. नफीस, डॉ. जर्रार, अल्तमश रजा साजिद सकलैनी, सलीम खान, शहरोज बुखारी सहित समेत तमाम आईएमसी कार्यकर्ता कॉन्फ्रेंस में शामिल होने बरेली से दिल्ली रवाना हुए थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें