Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

आज 5 जुलाई को किन राशियों की बदलेगी किस्मत, जाने अपना राशिफल

आज 5 जुलाई को किन राशियों की बदलेगी किस्मत, जाने अपना राशिफल

*देवेंद्र यादव के नेतृत्व में आकाश चेलक ने भरा जिला महासचिव पद के लिए नामांकन* *युवा कांग्रेस का चुनाव ऑनलाइन, IYC ऐप

‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन आज से…..

राज्य में 30 जून की स्थिति में 13.16 लाख मीट्रिक टन से अधिक खाद का भण्डारण

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: डीएम नगेंद्र नें दिये निर्देश : कांवड़ यात्रा मार्ग पर रेहड़ी दुकानदार लगाएंगे नेम प्लेट !

Jagbhan Yadav

Sun, Jul 21, 2024

  • राजेंद्र यादव

बांदा। डीएम नगेन्द्र प्रताप नें कांवड़ यात्रा के मार्गों पर पटरी दूकान दारों एवं होटल ढाबों पर नाम लिखने के निर्देश दिये हैं! कहा की अन्यथा की स्थिति में कार्यवाई होगी ! डीएम नगेन्द्र काँवड़ यात्रा/श्रावण शिवरात्रि के त्यौैहार को शान्तिपूर्णढंग से मनाये जाने हेतु धर्मगुरूओं, मन्दिर समिति के व्यवस्थापकों/पदाधिकारियों व काँवड़ संघ के लोगों के साथ बैठक कर विचार विमर्श कर रहे थे।

डीएम नगेंद्र नें दिये निर्देश : कांवड़ यात्रा मार्ग पर रेहड़ी दुकानदार लगाएंगे नेम प्लेट !

बैठक में जिलाधिकारी ने काँवड़ यात्रा/श्रावण शिवरात्रि के त्यौैहार को सकुशल मनाये जाने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को शासन के निर्देश के क्रम में आवश्यक व्यवस्थायें समय से सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को काँवड यात्रा के रूट मटौंध-अतर्रा-चित्रकूट मार्ग का निरीक्षण करते हुए जर्जर विद्युत के तार व पोल को शीघ्र ठीक कराये जाने के निर्देश दिये।

डीएम नगेंद्र नें दिये निर्देश : कांवड़ यात्रा मार्ग पर रेहड़ी दुकानदार लगाएंगे नेम प्लेट !

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को काॅवड़़ यात्रा मार्ग के सड़क के गड्ढों की मरम्मत कराये जाने तथा जल सस्थान के समुचित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित रखने तथा पुलिस विभाग को आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था रखने के निर्देश दिये। डीएम नगेन्द्र नें काॅवड़ यात्रा के समय प्रमुख स्थानों पर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी भी लगानें को कहा। बैठक में अपर आयुक्त प्रशासन अमरपाल सिंह, अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार,सभी पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं उप जिलाधिकारी सहित धर्मगुरू, मन्दिर समिति के पदाधिकारी व काँवड़ संघ के लोग व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें