Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

बाहर से लगा था ताला! 3-4 दिन बाद खुला डबल मर्डर का राज, मचा हड़कंप…

भविष्य की मजबूत नींव,महतारी वंदन की राशि से संवर रहा भविष्य…

उपलब्धियों पर मंत्री राजेश अग्रवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस

CM साय बोले- आपकी सफलता ही हमारी सबसे बड़ी खुशी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: यूपी : महोबा में गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान दो संप्रदाय आए आमने सामने, पुलिस स्टेशन में भी हंगामा

Jagbhan Yadav

Sun, Sep 15, 2024

गणेश विसर्जन के लिए दो मूर्तियां डीजे की धुनों पर निकल रही थीं. इसी दौरान जलता पटाखा कच्चे मकान में गिरने से विवाद हो गया और यह विवाद धीरे धीरे हंगामा में बदल गया

पुलिस ने आकर दोनों पक्षों को समझाया

लखनऊ: 

यूपी के महोबा में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान जलता पटाखा कच्चे मकान में गिरने से दो संप्रदाय आमने-सामने आ गए. अचानक विवाद मारपीट में बदल गया और देखते ही देखते बाल्टी और पथराव होने से तनाव की स्थिति बन गई. घटना से आक्रोशित संगठन के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में नारेबाजी कर जमकर हंगामा काटा. आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की लेकर कई घंटे तक कोतवाली में हंगामा होता रहा. वहीं पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर इलाक़े में लोगों के एकत्र होने पर रोक लगाने के साथ कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस बल तैनात कर दिया है.

दरअसल मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के विशेष समुदाय के मोहल्ला कसौराटोरी का है. बताया जाता है कि जहां गणेश विसर्जन के लिए दो मूर्तियां डीजे की धुनों पर निकल रही थीं.  इसी दौरान जलता पटाखा कच्चे मकान में गिरने से विवाद हो गया और यह विवाद धीरे धीरे हंगामा में बदल गया. तभी डीजे की धुन पर जश्न मना रहे भक्तों पर दूसरे पक्ष ने पानी डाल दिया. जिससे  दोनों पक्ष आमने सामने आ गए. आरोप है कि इस दौरान विशेष समुदाय के लोगों ने बाल्टी से हमला कर पथराव कर दिया. जिससे विसर्जन के लिए जा रहे आक्रोशित हो गए और मामला बढ़ता चला गया.

देखते ही देखते विसर्जन में दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया. सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला शांत करने का प्रयास किया लेकिन भीड़ और संगठन के लोग कोतवाली पहुंच गए और जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा किया. मूर्ति में शामिल प्रत्यक्षदर्शी अंशु साहू ने बताया कि मूर्ति हर वर्ष निकलती है लेकिन बेवजह विवाद किया गया हमारी मांग है कि दोषियों को गिरफ़्तार किया जाए. विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष मनोज शिवहरे ने बताया कि दो समुदायों के बीच हुए विवाद को लेकर हिंदू संगठनों में आक्रोश है. गणेश विसर्जन के दौरान भक्तों के ऊपर हुए हमले से नाराज़ विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचे और उन्होंने गणेश विसर्जन के दौरान भक्तों पर पथराव और पानी फेंकने वाले लोगों पर कार्रवाई की मांग की है.

कहना है. प्रत्यक्षदर्शी महिला अकीला ने बताया कि गणेश विसर्जन में डीजे में समुदाय विशेष के विरोध में जानबूझकर आपत्तिजनक गाने बजाए जा रहे थे और विवादित नारे लगाए मगर फिर भी इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया तभी विसर्जन यात्रा से एक जलता पटाखा ने मेरे कच्चे मकान में फेंक दिया जिससे उसमे पड़ी पॉलिथीन में आग लग गई जिसे बुझाने के लिए आग पर पानी डाला और पटाखे जलाने से रोका तो सभी लड़ने पर अमादा हो गए. आरोप है कि जबरन घरों की तरफ भीड़ आने से रोकने के लिए धक्का मुक्की और बाल्टी मारी गई तभी पुलिस ने आकर मामला शांत कराया और विसर्जन जुलूस आगे चला गया.

स्थल पर पहुंच गया और मामले को शांत कराया गया है मगर इस दौरान विसर्जन में मौजूद अराजकतत्वों द्वारा घटनास्थल और कोतवाली के बाहर आपत्तिजनक नारेबाजी भी की गई है. घटना के बाद से पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को सामान्य बनाए रखने के लिए घटना स्थल सहित शहर के विभिन्न चौराहा पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि गणेश विसर्जन के दौरान पटाखा फोड़ते समय एक पटाखा दूसरे पक्ष के घर में जा गिरा जिससे विवाद उत्पन्न हो गया था. सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझा कर शांत करा दिया और इसके बाद गणेश विसर्जन सकुशल सम्पन्न हो गया 

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें