Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

इस दिन होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, लिए जाएंगे महत्वपूर्ण निर्णय…..

70 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

छत्तीसगढ़ में 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

परंपराओं और नवाचारों का निरंतर उल्लेख प्रदेश के लिए गौरव का विषय – मुख्यमंत्री साय

भद्रा का साया नहीं, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, रायपुर समेत प्रमुख शहरों में चांद निकलने का समय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: आईएमए बांदा की कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न, डॉ. नरेंद्र गुप्ता बने अध्यक्ष

Jagbhan Yadav

Sat, Dec 14, 2024

आईएमए बांदा की कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न, डॉ. नरेंद्र गुप्ता बने अध्यक्ष

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) बांदा की बैठक 13 दिसंबर को स्थानीय होटल के सभागार में सम्पन्न हुई...

बांदा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) बांदा की बैठक 13 दिसंबर को स्थानीय होटल के सभागार में सम्पन्न हुई। इस बैठक का आयोजन वर्तमान सचिव डॉ. नरेंद्र गुप्ता द्वारा कार्यकारिणी के चुनाव के लिए किया गया। बैठक में डॉ. मोहम्मद रफीक एवं डॉ. आर.के. गुप्ताको चुनाव अधिकारी के रूप में नामित किया गया।

चुनाव प्रक्रिया के दौरान चुनाव अधिकारियों ने आईएमए के उद्देश्यों, सिद्धांतों एवं नए सदस्यों की कार्यकारिणी संचालन में भूमिका पर विस्तृत जानकारी दी। डॉ. आर.के. गुप्ता ने बताया कि आईएमए चिकित्सकों के हितों के संरक्षण और समाज सेवा के कार्यों में अहम भूमिका निभाता है।

कार्यकारिणी का गठन

सर्वसम्मति से डॉ. नरेंद्र गुप्ता को अध्यक्ष, डॉ. जे. विक्रम सिंह को सचिव, एवं डॉ. आर.के. गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया।

इसके अलावा,

  • उपाध्यक्ष: डॉ. एस.पी. गुप्ता एवं डॉ. भूपेंद्र
  • संयुक्त सचिव: डॉ. अनुराग एवं डॉ. वी.के. पटेल
  • कल्चरल सेक्रेटरी: डॉ. प्रज्ञा प्रकाश एवं डॉ. शबाना रफीक
  • साइंटिफिक सेक्रेटरी: डॉ. अनूप कुमार

सात अन्य चिकित्सकों को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नामित किया गया।

यह भी पढ़े : मप्र : शीतलहर से बचाव एवं सुरक्षा के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी

नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत

वर्तमान अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद रफीक ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और संगठन के सामाजिक कार्यों से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। अंत में, उन्होंने सभी सदस्यों का धन्यवाद व्यक्त किया और संरक्षक के रूप में संगठन से जुड़े रहने का आश्वासन दिया।

बैठक का समापन डॉ. नरेंद्र गुप्ता द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें