Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

बाहर से लगा था ताला! 3-4 दिन बाद खुला डबल मर्डर का राज, मचा हड़कंप…

भविष्य की मजबूत नींव,महतारी वंदन की राशि से संवर रहा भविष्य…

उपलब्धियों पर मंत्री राजेश अग्रवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस

CM साय बोले- आपकी सफलता ही हमारी सबसे बड़ी खुशी

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: बांदा डीएम की गिरफ्तारी के लिये हाईकोर्ट नें जारी किया वारंट : 25 जुलाई को पेश होने के निर्देश

Jagbhan Yadav

Tue, Jul 23, 2024

  • महेश यादव

बांदा। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने डीएम बांदा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। दरअसल मामला यह है की 30 जून को सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी को 1 जुलाई को मिलने वाले वेतनवृद्धि का लाभ देने का कोर्ट नें आदेश दिया था। इसका पालन न करने पर हाईकोर्ट ने डीएम बांदा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। कोर्ट ने कहा है कि 20 हजार रुपये मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, बांदा के समक्ष जमा करें और शपथ पत्र दें कि वह 25 जुलाई 2024 को दोपहर दो बजे कोर्ट के समक्ष उपस्थित रहेंगे।

बांदा डीएम की गिरफ्तारी के लिये हाईकोर्ट नें जारी किया वारंट : 25 जुलाई को पेश होने के निर्देश
High Court issues warrant for arrest of Banda DM: Instructions to appear on July 25

न्यायमूर्ति जेजे मुनीर ने रमेश कुमार श्रीवास्तव व 16 अन्य की याचिका पर यह आदेश दिया है। बांदा निवासी रामेश कुमार श्रीवास्तव व 16 अन्य वर्ष 2012 से 2023 के बीच में अलग-अलग सालों में 30 जून को सेवानिवृत्त हुए। सभी ने सेवानिवृत्त वर्ष के 1 जुलाई से लेकर 30 जून तक वेतन वृद्धि प्राप्त की। वहीं, 1 जुलाई को मिलने वाले वेतन वृद्धि देने से संबंधित विभाग ने इस आधार पर इन्कार कर दिया कि जिस तारीख को वेतन वृद्धि हुई थी उस दिन वे सेवा में नहीं थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें