Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

दो करोड़ रुपये के गांजे के साथ पांच अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

क्या होगा सूतक काल और भद्रा का समय, जानें 10 बड़ी बातें

विद्यार्थियों से किया संवाद; गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जोर….

सावन का आखिरी प्रदोष व्रत आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

घर की सीढ़ियों पर खून से लथपथ मिली लाश, : लापता महिला की हत्या कर मकान के बाहर फेंका शव; में फैली सनसनी

Jagbhan Yadav

Tue, Feb 3, 2026

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जहां थाना सदर क्षेत्र के रोहता गांव में 36 वर्षीय महिला नीलम की हत्या कर उसके शव को एक घर के बाहर सीढ़ियों के किनारे फेंक दिया गया।

परिवार में मचा कोहराम
घटना की जानकारी नीलम की बेटी ने सबसे पहले दी। बेटी ने सुबह खून के निशान देखे और चीख-पुकार मचाई। इसके बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया और गांव में सनसनी फैल गई।

नीलम का पेशा और अचानक लापता होना
मृतका नीलम घर पर जूते की हील बनाने का काम करती थी और इसी से परिवार का पालन-पोषण करती थी। परिजनों के अनुसार, रविवार रात अचानक नीलम लापता हो गई थी। रातभर उसकी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम
- नीलम का शव सीढ़ियों के पास खून से लथपथ पड़ा मिला।
- मौके पर परिजन पहुंचकर शव की पहचान की।
- थाना सदर पुलिस, फोरेंसिक टीम और डीसीपी सिटी अली अब्बास भी मौके पर पहुंचे।
- पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें