Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

भविष्य की मजबूत नींव,महतारी वंदन की राशि से संवर रहा भविष्य…

उपलब्धियों पर मंत्री राजेश अग्रवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस

CM साय बोले- आपकी सफलता ही हमारी सबसे बड़ी खुशी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

परियोजना मिनवाखाड़ पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: पेट्रोल पंप में काम करने वाले युवक के लिए लड़की ढूंढेंगे विधायक जी, मांग सुनकर हुए भावुक

Jagbhan Yadav

Wed, Oct 16, 2024

 

पढ़े पूरी खबर यूपी। महोबा जिले की चरखारी सीट से विधायक ब्रजभूषण राजपूत अपनी गाड़ी में पेट्रोल भरवाने एक पंप पर पहुंचे तो वहां तैनात एक कर्मचारी ने उनके सामने गजब की मांग रख दी। कर्मचारी ने विधायक से कहा कि वह उनका वोटर है। वोट दिया है। अब वह (विधायक) उसकी शादी करा दें। कर्मचारी की मांग सुनकर विधायक पहले तो दंग रह गए। फिर उन्‍होंने उससे उसकी जॉब और परिवार के बारे में बातें कीं। अंत में विधायक ने आश्‍वासन दिया कि वह उसके लिए लड़की की तलाश करेंगे और उसकी शादी कराने की पूरी कोशिश करेंगे। विधायक और पेट्रोल पंप कर्मचारी की बातचीत का वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

 

Also Read - कमलनाथ के फिर राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय होने के आसार बताया जा रहा है

 

कि विधायक ब्रजभूषण राजपूत जैसे ही अपनी कार से पेट्रोल पंप पर पहुंचे, पंप का कर्मचारी अपना काम छोड़कर उनके पास आ गया। पहले तो विधायक को लगा कि कर्मचारी की कोई दिक्‍कत होगी। हो सकता किसी मामले में फरियाद करे। फिर जब कर्मचारी ने वाकई अपनी फरियाद उनके सामने रख दी तो विधायक हैरान रह गए। पंप कर्मचारी ने विधायक से अब तक शादी न होने का दर्द बताया और कहा कि इसी उम्‍मीद से उसने वोट दिया था कि विधायक मदद करेंगे और उसकी शादी हो जाएगी। उसने कहा कि वह वोटर है, वोट दिया है। अब विधायक उसकी शादी करा दें।

 

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें