: फरार सास दामाद की नई फोटो आई सामने, पुलिस ने दोनों को किया है गिरफ्तार
Jagbhan Yadav
Wed, Apr 16, 2025
फरार सास दामाद की नई फोटो आई सामने, पुलिस ने दोनों को किया है गिरफ्तार
फरार सास और दामाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद दोनों की पहली फोटो सामने आई है।
अलीगढ़ से फरार सास और दामाद को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को नेपाल बॉर्डर के पास से पकड़ा गया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों की पहली तस्वीर सामने आई है। सामने आई फोटो में दोनों थाने में पुलिस की मौजूदगी में दिखाई दे रहे हैं। एक तरफ जहां सास साड़ी पहनकर बैठी दिखाई दे रही हैं तो वहीं दामाद शर्ट-पैंट पहनकर खड़ा दिखाई दे रहा है।
सास ने पति पर लगाए आरोप
वहीं दामाद के साथ भागी सास ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि वह शक करता था और मारपीट करता था, जब उसने इस बात को अपने होने वाले दामाद से शेयर की तो दोनों ने भागने का फैसला कर लिया। अब दोनों अलीगढ़ के पुलिस स्टेशन में लाए गए हैं , जहां दोनों से पूछताछ की जा रही है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन