Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

के बच्चों के सपनों को मिली नई उड़ान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मंत्री राजेश अग्रवाल

‘विष्णु भैया’ की योजनाओं से हेमलता बनीं ड्रोन दीदी

महादेव क्षीरसागर ने ग्रहण किया पदभार

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: बांदा के मोहल्लों में खुले हैं प्राइवेट जल संस्थान: आरओ के नाम पर बिक रहा दूषित पानी

Jagbhan Yadav

Mon, Nov 18, 2024

  • जगभान यादव

बांदा। जिला प्रशासन की नाक के नीचे शहर के कई मुहल्लों मेंप्राइवेट जल संस्थान चल रहे हैं। जो आरओ के नाम पर दूषित पानी बेच रहें है। इस खेल में यहां के करीब दो दर्जन से अधिक लोग शामिल हैं। अफसर जानकर भी अंजान हैं ! शहर में पीने पेयजल आपूर्ति का जिम्मा जल संस्थान संभाले हैं, लेकिन वह लोगों की प्यास बुझाने में नाकाम साबित हो रहा है। 24 घंटे में बमुश्किल सुबह के समय महज आधा घंटा ही पानी की आपूर्ति की जा रही है

ऐसे में कई मोहल्लों में आरओ प्लांट खुल गए हैं। यहां से शुद्ध पानी नाम पर घर-घर दूषित पानी की आपूर्ति की जा रही है। कभी भी आरओ प्लांट से बेचे जाने वाले पानी की गुणवत्ता को नहीं परखा गया। न ही जल संस्थान के पास ऐसे प्लांटों का कोई लेखा-जोखा है। दो प्लांटों को अपवाद मान लें तो ज्यादातर जल संस्थान को जलकल मूल्य भी अदा नहीं कर रहे।

शहर में सरकारी कार्यालयों सहित घरों में करीब 30 हजार केन प्रतिदिन पानी बेचा जाता है, यानी की रोजाना अवैध आरओ प्लांट संचालक तकरीबन एक लाख रुपये कमा रहे हैं। आरओ प्लांट संचालक 20 लीटर की पानी की केन 900 से 1200 रुपये प्रति माह बेची जाती है। यानी रोजाना एक लाख रुपये कमाएं जा रहे है। सरकार को एक रुपयें भी नहीं दिया जा रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें