Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

तीजन बाई को श्रद्धांजलि: तंबूरा थम गया, लेकिन गूंजती रहेगी आवाज… नहीं रहीं पंडवानी की सम्राज्ञी डॉ. तीजन बाई

आज 5 जुलाई को किन राशियों की बदलेगी किस्मत, जाने अपना राशिफल

आज 5 जुलाई को किन राशियों की बदलेगी किस्मत, जाने अपना राशिफल

*देवेंद्र यादव के नेतृत्व में आकाश चेलक ने भरा जिला महासचिव पद के लिए नामांकन* *युवा कांग्रेस का चुनाव ऑनलाइन, IYC ऐप

‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन आज से…..

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: बांदा रेलवे स्टेशन में आरक्षण खिड़की बोल रही है प्लीज “न बाबा न”

Jagbhan Yadav

Wed, Oct 16, 2024

  • मोहित यादव

बांदा। दीपावली एवं छठ पर्व पर घर जाने के लिए रेल में आरक्षण की स्थिति “न बाबा न” की हो गई है। आरक्षण खिड़की पर लंबी कतारें हैं। दिल्ली, मुंबई, बनारस,गोरखपुर, बालिया मार्ग की सभी ट्रेनों में त्योहार के 30 दिन पहले से लेकर 20 दिन बाद तक के लिए आरक्षण फुल है। यात्रियों को घर आने-जाने को कोई दूसरा ही साधन अपनाना पड़ेगा।

रेलवे में बीस रुपये में बदल सकेंगे यात्रा तिथि, रद्द नहीं करानी पड़ेगी टिकट

जिले के डेढ़ लाख से अधिक लोग रोजी-रोजगार के लिए महानगरों में रह रहे हैं। करीब 50 हजार से अधिक बिहार व नेपाल के मजदूर जिले में स्टोन क्रेशर आदि उद्योगों में काम कर रहे हैं। दीपावली पर्व पर यह लोग प्रतिवर्ष अपने घरों को आते-जाते हैं। इसके लिए यह एक से डेढ़ माह पहले से ही ट्रेनों की आरक्षित बोगियों में रिजर्वेशन कराने लगते हैं। इस वर्ष भी त्योहार पर घर जाने वाले लोगों ने रिजर्वेशन कराना शुरू कर दिया है। रेलवे स्टेशन की आरक्षण खिड़कियों पर लंबी लाइनें देखी जा रही हैं।

चित्रकूट मंडल रेल सेवा में लगेगें चार चाँद: 2,202 करोड़ से दौड़ेगी विकास की रेल

रेलवे अधिकारियों के अनुसार ज्यादातर ट्रेनों में 10 अक्तूबर से नवंबर तक के लिए रिजर्वेशन फुल हो गए हैं। अब इन तिथियों में जो भी रिजर्वेशन होंगे वह वेटिंग के होंगे। ऐसे में अब यात्रियों के सामने घर जाने के लिए परिवहन सेवाओं सहित कोई दूसरा साधन चुनना मजबूरी हो गई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें