Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

इस दिन होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, लिए जाएंगे महत्वपूर्ण निर्णय…..

70 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

छत्तीसगढ़ में 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

परंपराओं और नवाचारों का निरंतर उल्लेख प्रदेश के लिए गौरव का विषय – मुख्यमंत्री साय

भद्रा का साया नहीं, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, रायपुर समेत प्रमुख शहरों में चांद निकलने का समय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

CRIME : कलयुगी बेटे का खौफनाक कांड— : पिता का गला घोंटा, मां को आरी से काटा, शव बोरियों में भरकर नदियों में फेंके

Jagbhan Yadav

Thu, Dec 18, 2025

उत्तर प्रदेश । उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है, जहां अंबेश नाम के युवक ने पैसों और शादी के विवाद में अपने ही माता-पिता की नृशंस हत्या कर दी।

अहमदपुर गांव में हुई इस दिल दहला देने वाली घटना में आरोपी ने पहले लोहे के लोढ़े से माता-पिता के सिर पर हमला किया, फिर तड़पते पिता श्याम बहादुर का रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी और मां बबिता के शव को आरी से टुकड़ों में काट डाला। साक्ष्य मिटाने के लिए उसने दोनों शवों को छह सीमेंट की बोरियों में भरकर कार की डिक्की में रखा और रात के अंधेरे में गोमती व सई नदी में फेंक दिया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने कोलकाता में दूसरे धर्म में शादी की थी और पत्नी द्वारा मेंटेनेंस मांगने को लेकर विवाद चल रहा था। बहन को गुमराह कर उसने माता-पिता के लापता होने की कहानी गढ़ी, लेकिन कड़ाई से पूछताछ में जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने एक बॉडी पार्ट बरामद कर लिया है, जबकि बाकी अंगों की तलाश जारी है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें