: यूपीवालों जरा सावधान रहना! अगले 48 घंटों तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, इन जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा…
Jagbhan Yadav
Wed, Jul 16, 2025
UP WEATHER TODAY (बाँदा ): उत्तर प्रदेश में मौसम अब सुहाना हो गया है. अगले 48 घंटों तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में 21 जुलाई तक भारी बारिश की आशंका जाहिर की है.
मंगलवार को राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई है. वहीं ये सिलसिला आज भी जारी रहने की संभावना है. पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई स्थानों पर बारिश की संभावना है. वहीं पश्चिमी यूपी के कुछ जनपदों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही गरज चमक होने के भी आसार हैं.
भारी बारिश की संभावना
मौसम जानकारों कि माने तो आज पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में गरज चमक के साथ (UP WEATHER TODAY) भारी बारिश हो सकती है. 16 से 18 जुलाई के बीच यूपी में कई जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, बलिया, प्रयागराज, प्रतापगढ़, वाराणसी, संतरवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ और देवरिया जिले में भारी बारिश होने के भी आसार जताए गए हैं. साथ ही गोरखपुर, संतकबीर नगर, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, महोबा और उसके आसपास के इलाकों में भी भारी बारिश होने की संभावना है.

इसके अलावा बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया और देवरिया में बादल गरजने और बिजली चमकने के आसार हैं. साथ ही गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर और उन्नाव में भी बादल गरजने और बिजली चमकने के आसार जताए गए हैं.
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन