Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

के बच्चों के सपनों को मिली नई उड़ान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मंत्री राजेश अग्रवाल

‘विष्णु भैया’ की योजनाओं से हेमलता बनीं ड्रोन दीदी

महादेव क्षीरसागर ने ग्रहण किया पदभार

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: चलती ट्रेन में सांप के डसने से मचा हड़कंप, युवक का ईलाज जारी , रेलवे ने जताई साजिश की आशंका, जांच में जुटे अधिकारी....

Jagbhan Yadav

Wed, Nov 13, 2024

भिलाई  : उत्तर प्रदेश के झांसी से दिल्ली के लिए यात्रा कर रहे एक यात्री के साथ ट्रेन में हुई एक अनोखी घटना ने सभी का ध्यान खींचा। झांसी से दिल्ली की ओर जा रही दादर-अमृतसर एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे भगवानदास नामक यात्री को जनरल कोच में सांप ने डस लिया, जिससे कोच में भगदड़ मच गई। घटना के वक्त ट्रेन डबरा और ग्वालियर के बीच चल रही थी। सांप के डसते ही भगवानदास की चीख सुनकर अन्य यात्रियों में दहशत फैल गई, और वे घबरा कर इधर-उधर भागने लगे। 


भगवानदास, जो कि मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले का निवासी है, खजुराहो-झांसी मेमू से झांसी पहुंचा था और वहां से दिल्ली के लिए दूसरी ट्रेन पकड़ी थी। घटना के बाद किसी यात्री ने रेलवे हेल्पलाइन 139 पर संपर्क कर रेलवे प्रशासन को स्थिति की जानकारी दी। ट्रेन ग्वालियर पहुंचने पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने भगवानदास को उतारकर एम्बुलेंस से तुरंत ग्वालियर के मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां उसकी चिकित्सा की जा रही है।

रेलवे के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने इस घटना पर कहा कि आमतौर पर ट्रेन में सांप नहीं मिलते, इसलिए यह मामला किसी अराजक तत्व द्वारा रची गई साजिश का प्रतीत होता है। उन्होंने आशंका जताई कि किसी ने जानबूझकर सांप को कोच में छोड़ा हो सकता है। रेलवे ने इस घटना की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 

इस पूरी घटना ने यात्रियों के बीच सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं और रेलवे प्रशासन ने इस घटना को संज्ञान में लेते हुए अपनी निगरानी और सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की बात कही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें