Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

एक ही फंदे पर झूल गए युवक-युवती, पास में मिली मोटर साइकिल, मौके पर पहुंची पुलिस….

ईमेल पर 30 मिनट पहले मिलेगी सॉफ्टकॉपी, इसके प्रिंटआउट से ही परीक्षा

नागरिक आपूर्ति निगम ने छुट्टी के दिन कराया भंडारण, हितग्राहियों को मिली राहत

खाद्य तेलों के पैकेट 1 सितंबर से एक लीटर वाले ही मिलेंगे

अब हाईकोर्ट करेगा मानिटरिंग, हाईकोर्ट करेगा मानिटरिंग

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: यूपी को मिला नया डीजीपी, 1991 बैच के IPS राजीव कृष्ण को सौंपी गई पुलिस की कमान

Jagbhan Yadav

Sat, May 31, 2025

योगी आदित्यनाथ सरकार ने 1991 बैच के आइपीएस अधिकारी राजीव कृष्णा को उत्तर प्रदेश को नया कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया है। राजीव कृष्णा वर्तमान में डीजी विजिलेंस के पद पर तैनात हैं। प्रशांत कुमार को सेवा विस्तार न मिलने की दशा में डीजी विजिलेंस राजीव कृष्ण को डीजीपी का सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है। वह 1991 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं…

लखनऊ (ए)। उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार नए डीजीपी को लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे थे. आखिरकार शनिवार शाम को नए डीजीपी के नाम की घोषणा हो चुकी है. नए डीजीपी राजीव कृष्ण होंगे. राजीव कृष्ण वर्तमान में पुलिस भर्ती बोर्ड के चेयरमैन और डीजी इंटेलीजेंस हैं. राजीव को भी कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया है. वह प्रदेश के लगातार 5वें कार्यवाहक डीजीपी बने हैं।

योगी आदित्यनाथ सरकार ने 1991 बैच के आइपीएस अधिकारी राजीव कृष्णा को उत्तर प्रदेश को नया कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया है। राजीव कृष्णा वर्तमान में डीजी विजिलेंस के पद पर तैनात हैं। डीजीपी प्रशांत कुमार को सेवा  विस्तार नहीं मिला है।

डीजीपी के चयन के लिए राज्य सरकार ने पिछले वर्ष पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश (उत्तर प्रदेश के पुलिस बल प्रमुख) चयन एवं नियुक्ति नियमावली 2024 को मंजूरी जरूर दी थी, पर उसके तहत अब तक समिति का गठन भी नहीं किया गया है।

ऐसे में प्रशांत कुमार को सेवा विस्तार न मिलने की दशा में डीजी विजिलेंस राजीव कृष्ण को डीजीपी का सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा था। वह 1991 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें