Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

अब हाईकोर्ट करेगा मानिटरिंग, हाईकोर्ट करेगा मानिटरिंग

जंगल में मिला नक्सल डंप, भारी मात्रा में गोला-बारूद के साथ ऑटोमेटिक हथियार जब्त

पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की….

दो करोड़ रुपये के गांजे के साथ पांच अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

क्या होगा सूतक काल और भद्रा का समय, जानें 10 बड़ी बातें

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

कंबल-रजाई निकाल लें यूपीवासी! प्रदेश में लुढ़क रहा पारा, कई जगहों में : कंबल-रजाई निकाल लें यूपीवासी! प्रदेश में लुढ़क रहा पारा, कई जगहों में 15 डिग्री तापमान दर्ज, जानिए मौसम का हाल

Jagbhan Yadav

Tue, Oct 14, 2025

UP Weather Today: यूपी के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. प्रदेश का गिरता तापमान अब सिहरन का अहसास करा रहा है. अगर ऐसे ही लगातार तापमान में गिरावट जारी रही तो कंबल-रजाई वाले दिन भी आ जाएंगे. मौसन जानकारों कि माने तो प्रदेश के कई जगहों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. कानपुर में बीते रविवार सबसे कम तापमान दर्ज किया गया.

मौसम जानकारों (UP Weather Update) की मानें तो आज यानि 14 अक्टूबर को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग में मौसम शुष्क रहने वाला है. प्रदेश के सभी 75 जिलों में आसमान साफ होगा. मौसम विभाग की ओर से बारिश को लेकर से कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है. आने वाले 2 दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने का पूर्वानुमान जताया गया है. प्रदेश में सबसे कम तापमान कानपुर में दर्ज किया गया.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (UP Weather Update) ने आगामी एक सप्ताह के लिए पूर्वानुमान जारी किया है. धीरे-धीरे इसमें थोड़ी और कमी आएगी. हालांकि, अगले 5 दिनों के दौरान इसमें कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिलेगा. ठंडी हवाओं के चलते, उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में रात की ठंडक बढ़ने लगी है, जिससे गर्म कपड़े निकालने की शुरुआत हो गई है.

Tags :

chhattisgarhHindi khabarHindi newshindinewsindiaRaipurToday latest newsToday news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें