: उत्तर भारत में लू का अलर्ट, कब बरसेंगे बादल, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट…
Jagbhan Yadav
Tue, Jun 10, 2025
नई दिल्ली:– उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने मंगलवार (10 जून) को राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट है। लू चल सकती है।
इसके अलावा राजस्थान,पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भी हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। यानी उत्तर से लेकर पश्चिम तक, गर्म हवाओं या लू से बचकर रहने की सलाह दी गई है।
दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिनों तक जबरदस्त गर्मी पड़ने की आशंका है। आईएमडी ने बताया कि तापमान 45 डिग्री पार कर सकता है। मौसम विभाग की मानें तो 12 जून से दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज सुहाना होने की उम्मीद है। दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में 12 से 14 जून तक आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है।
यूपी-बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?

हालांकि, उत्तर प्रदेश को लेकर आईएमडी ने अच्छी खबर सुनाई है। अगले 48 घंटे में राज्य में प्री- मानसून दस्तक दे सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून की पहली बारिश हो सकती है। इसके बाद मानसून पश्चिम की ओर बढ़ेगा। वहीं, बिहार में भी मौसम बदलने वाला है। हालांकि, आज राज्य में बारिश की कोई आशंका नहीं है।
मध्य प्रदेश के कई जिलों में लू का अलर्ट
मध्यप्रदेश के दक्षिणी हिस्से में सोमवार को आंधी-बारिश का अलर्ट है, जबकि भोपाल, इंदौर-उज्जैन समेत बाकी जिलों में गर्मी का असर रहेगा। 10 और 11 जून को ग्वालियर-चंबल संभाग में हीटवेव यानी, लू चलने का अनुमान है।
पूर्वोत्तर में बारिश का अलर्ट
बात करें पूर्वोत्तर भारत की तो असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन