Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

एक ही फंदे पर झूल गए युवक-युवती, पास में मिली मोटर साइकिल, मौके पर पहुंची पुलिस….

ईमेल पर 30 मिनट पहले मिलेगी सॉफ्टकॉपी, इसके प्रिंटआउट से ही परीक्षा

नागरिक आपूर्ति निगम ने छुट्टी के दिन कराया भंडारण, हितग्राहियों को मिली राहत

खाद्य तेलों के पैकेट 1 सितंबर से एक लीटर वाले ही मिलेंगे

अब हाईकोर्ट करेगा मानिटरिंग, हाईकोर्ट करेगा मानिटरिंग

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: खत्‍म होने वाला है झमाझम बारिश का इंतजार! यूपी में मॉनसून कब देगा दस्‍तक, IMD ने की भविष्‍यवाणी

Jagbhan Yadav

Sun, Jun 1, 2025

UP Monsoon Update: यूपी में लोगों को मॉनसून का इंतजार है. अधिकांश जिलों में बारिश ने भीषण गर्मी से राहत दी है तो कई जिलों में गर्मी और उमस का प्रकोप जारी है. इस बीच आईएमडी ने भी मॉनसून को लेकर संभावित डेट बता दी है.  

UP Monsoon Update: यूपी में पिछले कई दिनों से मौसम बदला-बदला नजर आ रहा है. अधिकांश जिलों में बारिश से मौसम सुहावना हो गया है. वहीं, कई जिलों में अभी उमस से लोग बेहाल हैं. उत्‍तर प्रदेश के लोग अब मॉनसून की राह ताक रहे हैं. देश में मॉनसून की एंट्री हो गई है आइये जानते हैं मौसम विभाग के मुताबिक, उत्‍तर प्रदेश में कब तक मॉनसून दस्‍तक दे सकता है?.... 

यूपी में मॉनसून कब देगा दस्‍तक? 
आमतौर पर उत्‍तर प्रदेश में मॉनसून की शुरुआत 15 जून से 20 जून के बीच होती है. सबसे पहले मॉनसून पूर्वी यूपी के शहरों से प्रदेश में प्रवेश करता है. मौसम विभाग के मुताबिक, उम्‍मीद है कि यूपी में इस बार मॉनसून 18 से 22 जून के बीच दस्‍तक दे सकता है. इस बार भी मॉनसून गोरखपुर होते हुए यूपी में प्रवेश करेगा. बता दें कि पिछले साल 2024 में मॉनूसन ने 22 जून को गोरखपुर होते हुए ही दस्‍तक दी थी. 

पिछले वर्षों में कब-कब हुई मॉनसून की एंट्री? 
उससे पहले 2023 में 26 जून को मॉनसून की एंट्री हुई थी. तीन से चार दिनों में मॉनसून पूरे प्रदेश में फैल गया था. केरल में 31 मई तक मॉनसून के दस्‍तक देने की संभावना जताई गई थी. हालांकि, 29 मई को ही मॉनसून की एंट्री हो गई थी. केरल में मॉनसून के दस्‍तक देने के बाद 15 से 20 दिनों में मॉनसून उत्‍तर भारत में प्रवेश करता है. 20 से 30 जून के बीच गाजियाबाद, नोएडा और एनसीआर वाले इलाके में मॉनसून की एंट्री हो जाएगी. 

दो जून तक बारिश का अलर्ट 
मौसम विभाग की मानें तो एक जून से 2 जून के बीच यूपी के कई जिलों में बादल के गरजने, व्रजपात की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. पूर्वी यूपी में बारिश की ज्‍यादा संभावना जताई गई है. 

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें