: बांदा: 6 महीने से जर्जर पड़ी हुई है पाइपलाइन
Fri, Feb 16, 2024
बाँदा उत्तरप्रदेश
यूपी के कई गाँवो में ‘हर घर पेयजल’ योजना की सुविधा दी जा रही है जिसके लिए हर जगह पाइपलाइन भी बिछाई गई है। गांव वालों का कहना है कि उन्हें इससे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसका कारण यह है कि गांव में कर्मचारी द्वारा पाइपलाइन तो बिछा दी जाती है लेकिन गढ्ढों को भरा नहीं जाता जिससे पाइपलाइन का पानी अक्सर सड़कों पर भर जाता है और लोगों को यातायात में दिक्कत होती है।
ये भी देखें –
https://youtu.be/6NAcYp9ZGh4?si=YdJkyL0YLKmJmhVv
https://youtu.be/6NAcYp9ZGh4?si=Eu-1ejA19d90mWgz
: बुंदेलखंड महोत्सव में विस्फोट: 4 लोगों की दर्दनाक मौत, CM योगी ने दिए गहन जांच के आदेश
Thu, Feb 15, 2024
Chitrakoot News, (वीरेंद्र शुक्ला):
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट में आयोजित बुंदेलखंड गौरव महोत्सव में हुए विस्फोट कांड पर संज्ञान लेते हुए घटना में मारे गये लोगों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा की है। सीएम ने गहन जांच करने के निर्देंश दिए हैं।
ADG की अध्यक्षता में गठित कमेटी करेगी जांच
मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ इस बड़े प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज होगी। उन्होंने कहा कि इस हादसे से संबंधित सभी दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। योगी ने निर्देश दिया की घायलों का इलाज नि:शुल्क किया जाए। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मामले में दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच एडीजी की अध्यक्षता में गठित कमेटी करेगी।
आतिशबाजी के लिए रखे बम में हुआ विस्फोट
बता दें कि बुंदेलखंड महोत्सव में बुधवार को हुए विस्फोट में 4 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि आतिशबाजी के लिए रखे बम में विस्फोट हुआ है। विस्फोट इतना तेज था कि 2-3 किलोमीटर तक आवाज सुनाई दी। घटनास्थल के पास जो लोग थे, उनके चीथड़े उड़ गए। हादसे के बाद चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई है। सूचना के बाद डीएम और एसपी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
किसी की खोपड़ी उड़ गई तो किसी के शरीर के अंग बुरी तरह क्षतिग्रस्त
विस्फोट इतना जबरदस्त था कि एक युवक तो दो मंजिला भवन के छत पर जा गिरा। विस्फोट में किसी की खोपड़ी उड़ गई तो किसी के शरीर के अंग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। हादसे में मारे गए मृतकों की पहचान कर्वी के मिशन चौराहा निवासी प्रभात पुत्र धर्मेंद्र, कर्वी माफी के विद्या नगर निवासी यश पुत्र विश्व प्रताप, पारस पुत्र कंशराज और मोहित पुत्र मुकेश के रूप में हुई है। यह चारों छात्र थे और महोत्सव में घूमने गए थे। जहां चारों दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए थे।
: बम ब्लास्ट से दहली धार्मिक नगरी , 3 लोगों की दर्दनाक मौत
Thu, Feb 15, 2024
UP News:
यूपी के धार्मिक नगरी में अचानक हुए बम ब्लास्ट में 3 लोगों की मौत हो गई। विस्फोट इतना भयंकर था कि एक युवक का शव उछलकर 20 फीट ऊपर छत पर जाकर गिरा।
UP News:
यूपी के धार्मिक नगरी में अचानक हुए बम ब्लास्ट में 3 लोगों की मौत हो गई। विस्फोट इतना भयंकर था कि एक युवक का शव उछलकर 20 फीट ऊपर छत पर जाकर गिरा।
Bomb Blast in Chitrkoot:
बम ब्लास्ट उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में बुंदेलखंड गौरव महोत्सव के दौरान अचानक बम में विस्फोट हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही डीएम और एसपी सहित मौके पर पहुंच गए हैं। अभी मरने वालों में पहचान नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार, तीनों मृतक महोत्सव में टेंट लगाने वाले कर्मचारी थे।
चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी के मैदान में बुंदेलखंड गौरव महोत्सव चल रहा था। महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद रात में आतिशबाजी का कार्यक्रम था। इसके लिए बम को मंच के पीछे रखा गया था।
एक युवक 20 फीट ऊपर छत पर जाकर गिरा
अचानक से बम में विस्फोट होने लगा। इसकी चपेट में आकर 3 लोगों की मौत हो गई। विस्फोट इतना भयंकर था कि एक युवक का शव उछलकर 20 फीट ऊपर छत पर जाकर गिरा। वहीं, विस्फोट वाली जगह पर करीब पांच फीट गहरा गड्ढा हो गया है।