Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सोशल मीडिया पर दोस्ती कर 13 साल की नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाया, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, फिर जो हुआ…..

जिले को दी 232 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

स्वर्गीय लरंग साय की प्रतिमा का किया वर्चुअल अनावरण

युवाओं की प्रतिभा और सामर्थ्य से देश को बड़ी उम्मीदें : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

छत्तीसगढ़ में बारिश से गिरा पारा, आज कहाँ भारी वर्षा की चेतावनी? देखें अपडेट

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए गौरव का पल, : राष्ट्रपति पदक से सम्मानित होंगे 12 अधिकारी-कर्मचारी, देखें नाम

Jagbhan Yadav

Thu, Aug 13, 2026

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गणतंत्र दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ पुलिस के 12 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशिष्ट सेवा पदक और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित करने की घोषणा की थी।

अब इन पदकों को 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रायपुर में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. विष्णुदेव साय प्रदान करेंगे।

विशिष्ट सेवाओं के लिए रामावतार सिंह राजपूत, सहायक उप निरीक्षक, रक्षित केंद्र जिला धमतरी को राष्ट्रपति पदक प्रदान किया जाएगा। वहीं, सराहनीय सेवाओं के लिए 11 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा।

इन अधिकारियों को मिलेगा सराहनीय सेवा पदक

  • रामगोपाल गर्ग – पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज

  • शशिमोहन सिंह – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला रायगढ़

  • श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा – पुलिस अधीक्षक, रायपुर ग्रामीण

  • राजश्री मिश्रा – पुलिस अधीक्षक, एटीएस, पुलिस मुख्यालय रायपुर

  • निवेदिता पाल – सेनानी, 6वीं वाहिनी छसबल, रायगढ़

  • मनीषा ठाकुर रावटे – सेनानी, 20वीं वाहिनी छसबल, महासमुंद

  • तारकेश्वर पटेल – अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जिला पुलिस, मध्य पुलिस आयुक्त, रायपुर नगरीय

  • उनैजा खातून अंसारी – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय रायपुर

  • जयलाल मरकाम – सहायक सेनानी, प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई

  • हजारी लाल साहू – प्लाटून कमांडर, 20वीं वाहिनी छसबल, महासमुंद

राष्ट्रपति पदक से सम्मानित होने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में पदक प्रदान किए जाएंगे। रायपुर में आयोजित इस समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. विष्णुदेव साय उन्हें सम्मानित करेंगे। इन पदकों के जरिए पुलिस सेवा में विशिष्ट और सराहनीय योगदान देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यों को सम्मान दिया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें