Friday 30th of October 2026

ब्रेकिंग

रायपुर-बिलासपुर-राजनांदगांव समेत कई जिलों में छापेमारी

छत्तीसगढ़ में EOW और ACB से 12 अधिकारी-कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति समाप्त, गृह विभाग में वापसी

अधिकारियों की परिवीक्षा अवधि समाप्त, आदेश जारी, देखें पूरी लिस्ट

आज गणपति बप्पा की करें पूजा, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का राशिफल

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

जन्मदिन पर डिप्टी सीएम शर्मा ने लगाया हरियाली का संकल्प : , मेडिकल कॉलेज परिसर में हुआ बड़ा वृक्षारोपण अभियान

Jagbhan Yadav

Sun, Jul 19, 2026

रायपुर। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने अपने जन्मदिवस को पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ खास बनाया। कवर्धा मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित वृक्षारोपण महाअभियान-2026 में उन्होंने पौधारोपण कर लोगों से प्रकृति संरक्षण में भागीदारी की अपील की। इस दौरान हजारों लोगों ने हिस्सा लेकर फलदार और विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों, एनसीसी कैडेट्स, सामाजिक संगठनों, युवाओं और आम नागरिकों ने उत्साह के साथ पौधे रोपे। डिप्टी सीएम ने कहा कि, कवर्धा का निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज केवल एक इमारत नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वास्थ्य और शिक्षा की बड़ी धरोहर है।

उन्होंने जानकारी दी कि, मेडिकल कॉलेज इसी शैक्षणिक सत्र से 50 सीटों के साथ शुरू करने की तैयारी है। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा का अवसर मिलेगा और स्वास्थ्य सुविधाओं को भी मजबूती मिलेगी। डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा कि, पौधारोपण केवल पर्यावरण बचाने का अभियान नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने का प्रयास है। उन्होंने हरीतिमा टीम और सभी संगठनों की सराहना करते हुए कहा कि, जनभागीदारी से ही हरित और विकसित भविष्य का निर्माण संभव है। उन्होंने मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य को तय समय में पूरा करने का भी निर्देश दिया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें