Friday 30th of October 2026

ब्रेकिंग

रायपुर-बिलासपुर-राजनांदगांव समेत कई जिलों में छापेमारी

छत्तीसगढ़ में EOW और ACB से 12 अधिकारी-कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति समाप्त, गृह विभाग में वापसी

अधिकारियों की परिवीक्षा अवधि समाप्त, आदेश जारी, देखें पूरी लिस्ट

आज गणपति बप्पा की करें पूजा, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का राशिफल

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

जन्मदिन पर विजय शर्मा का स्वच्छता संदेश : कचरा पृथक्करण को जनआंदोलन बनाने की अपील

Jagbhan Yadav

Sun, Jul 19, 2026

रायपुर । छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं पंचायत-ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेषकर ग्रामीण नागरिकों से स्वच्छता को जनभागीदारी का अभियान बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि "स्वच्छता में ही भगवान का वास होता है" और स्वच्छ गांव ही स्वस्थ, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर समाज की आधारशिला हैं। उन्होंने सभी ग्रामवासियों से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 का पालन कर इसे जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शौचालय निर्माण जनआंदोलन बना, उसी तरह अब हर घर से कचरे का पृथक्करण भी जनभागीदारी के साथ सुनिश्चित करना होगा।

चार रंगों के डिब्बों में होगा कचरे का पृथक्करण
जिला पंचायत द्वारा जिले की 60 ग्राम पंचायतों में स्रोत पर कचरा पृथक्करण अनिवार्य किया गया है। इसके तहत प्रत्येक परिवार को चार रंगों के डिब्बों में अलग-अलग प्रकार का कचरा रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

हरा डिब्बा – गीला एवं जैविक कचरा
नीला डिब्बा – सूखा कचरा
लाल डिब्बा – सेनेटरी एवं खतरनाक कचरा
काला डिब्बा – ई-वेस्ट

नियमों के तहत मिश्रित कचरा देना दंडनीय होगा। साथ ही गीले कचरे से कम्पोस्ट निर्माण, सूखे कचरे की रीसायकलिंग और प्रत्येक वार्ड में स्वच्छता समितियों के गठन पर भी जोर दिया जाएगा।

'स्वच्छ छत्तीसगढ़, स्वस्थ छत्तीसगढ़' का आह्वान
विजय शर्मा ने कहा कि यदि हर परिवार अपने घर से ही कचरे का पृथक्करण शुरू करेगा तो गांव बीमारियों से सुरक्षित रहेंगे और पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने सभी नागरिकों से 'स्वच्छ छत्तीसगढ़, स्वस्थ छत्तीसगढ़' के संकल्प को साकार करने में सहभागी बनने की अपील की।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक अग्रवाल के मार्गदर्शन में स्वच्छता दीदियों के माध्यम से ग्राम पंचायतों में घर-घर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के जिला समन्वयक संजय सोनी ने कहा कि उपमुख्यमंत्री का यह संदेश ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को नई गति देगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें