Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

आज मुख्यमंत्री निवास से दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में होंगे शामिल

, हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौटने का लिया फैसला

सोशल मीडिया पर दोस्ती कर 13 साल की नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाया, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, फिर जो हुआ…..

जिले को दी 232 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

स्वर्गीय लरंग साय की प्रतिमा का किया वर्चुअल अनावरण

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

‘हरेली तिहार’ पर छत्तीसगढ़. : में छुट्टी का ऐलान, कल सभी सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

Jagbhan Yadav

Tue, Aug 11, 2026

Government Offices Closed Tomorrow: छत्तीसगढ़ में 12 अगस्त को हरेली का तिहार मनाया जाएगा. राज्य सरकार ने 12 अगस्त (बुधवार) को हरेली पर्व के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. जिसके चलते कल सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे.

‘हरेली तिहार’ पर कल रहेगी छुट्टी

इस दिन प्रदेशभर के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल समेत सभी कॉलेज, सरकारी दफ्तर व बैंक भी बंद रहेंगे. आदेश के अनुसार निजी और शासकीय शिक्षण संस्थानों में भी छुट्टी रहेगी. बताया जा रहा है कि बुधवार को प्रदेशभर में धूमधाम से हरेली पर्व मनाया जाएगा. वहीं मुख्यमंत्री निवास में भी हरेली पर्व को लेकर खास आयोजन किया जाएगा.

क्या है हरेली तिहार?

हर साल सावन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को हरेली तिहार मनाया जाता है. इस दिन यह तिहार 24 जुलाई को मनाया जाएगा. यह तिहार कृषि कार्यों की शुरुआत का प्रतीक होता है. इस दिन किसान अपने कृषि औजार जैसे- हल, नांगर, कोपर, दतारी, टंगिया, बसुला, कुदारी, सब्बल को साफ कर पूजा करते हैं.

इस अलावा गाय और बैलों को नहलाकर सजाते हैं. महिलाएं इस दिन गुड़ का चीला बनाती है. इसका भोग कृषि औजारों और पशुधन को लगाया जाता है. किसान पूजा कर भोग लगाने के बाद भगवान से हरी-भरी फसल की सुरक्षा के लिए कामना करते हैं.

इस दिन क्या-क्या होता है?

  • हरेली के दिन घर-घर गुड़ का चीला के अलावा पारंपरिक पकवान जैसे गुलगुल भजिया आदि बनाए जाते हैं. इसके अलावा इस दिन बांस से गेड़ी बनाई जाती है.

  • बच्चे और युवा इकट्ठा होकर गेड़ी खेलते हैं. साथ ही गेड़ी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाता है.

  • इसके अलावा हरेली के दिन खेत और घरों में नीम की टहनी टांगने की भी परंपरा है. इसके साथ ही हरेली के दिन युवाओं के बीच नारियल फेंक प्रतियोगिता भी की जाती है.

खेतों में होती है पूजा

हरेली तिहार के दिन किसान खेतों में जाकर पूजा-पाठ करते हैं. वह भगवान से फसल की समृद्धि, कीटों से रक्षा और घर में लक्ष्मी के वास की कामना करते हैं.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें