राज्यपाल डेका से एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी ने की भेंट : छत्तीसगढ़ की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं पर हुई चर्चा
Jagbhan Yadav
Fri, Jul 17, 2026
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी आलोक कुमार ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल को इस दौरान क्षेत्रीय अधिकारी आलोक कुमार ने छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्गों के बुनियादी ढांचों के विकास, वर्तमान प्रगति और महत्वपूर्ण निर्माणाधीन परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
राज्यपाल को कुमार ने अवगत कराया कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के एनएचएआई क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा राज्य में कनेक्टिविटी को मजबूत करने तीव्र गति से कार्य किया जा रहा है। भेंट के दौरान आलोक कुमार ने आगामी बुनियादी ढांचा योजनाओं पर राज्यपाल का बहुमूल्य मार्गदर्शन और सुझाव भी प्राप्त किए। राज्यपाल रमेन डेका ने राज्य के विकास में राष्ट्रीय राजमार्गों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए सभी परियोजनाओं को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन