Friday 30th of October 2026

ब्रेकिंग

का शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय

और निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाएरू मुख्य सचिव विकासशील

वितरण में अनावश्यक विलंब न हो, किसानों को समय पर मिले सहायता : मुख्यमंत्री साय

रायपुर-बिलासपुर-राजनांदगांव समेत कई जिलों में छापेमारी

छत्तीसगढ़ में EOW और ACB से 12 अधिकारी-कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति समाप्त, गृह विभाग में वापसी

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

Road Accident : मातम में बदली रथ यात्रा की खुशियां, पूजा में जा रहे एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, एक घायल

Jagbhan Yadav

Thu, Jul 16, 2026

भिलाई।  दुर्ग-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर गुरुवार सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक 8 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। घायल बच्चे का इलाज रायपुर स्थित एम्स में जारी है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

छावनी सीएसपी प्रशांत सिंह पैकरी के अनुसार, स्कूटी क्रमांक CG 07 DE 5847 पर सवार पांच लोग भिलाई-3 से रायपुर के बसंत विहार में आयोजित एक पारिवारिक पूजा कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। स्कूटी अमृत निर्मलकर (28) चला रही थीं। सुबह करीब 10 से 10:30 बजे कुम्हारी स्थित दशमेश ढाबा के पास उनकी स्कूटी सड़क किनारे खड़े ऑक्सीजन सिलेंडरों से लदे ट्रैक्टर CG 07 NA 0930 के पिछले हिस्से से जा भिड़ी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में अमृत निर्मलकर (28), लक्ष्मी निर्मलकर (26), 7 वर्षीय यासना और 4 वर्षीय डाली की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 8 वर्षीय भावेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर एम्स रेफर किया गया।

  घटना की सूचना मिलते ही कुम्हारी पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर उसके चालक भोला यादव को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रैक्टर हाईवे किनारे खड़ा था, जिसकी वजह से यह भीषण दुर्घटना हुई। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुपेला स्थित मर्चुरी भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। यह हादसा एक बार फिर राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और लापरवाही से खड़े वाहनों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें