Wednesday 25th of November 2026

ब्रेकिंग

उदय कान्वेंट स्कूल में हुआ भव्य आनंद मेले का आयोजन आनंद मेले मे बच्चों ने बनाए स्वदिष्ट व्यंजन |

तुलसी विवाह आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, नक्षत्र और पूरे दिन का पंचांग

मेष समेत इन 5 राशियों को आज मिल सकती है खुशखबरी, धन लाभ के बनेंगे योग, जानें अपना भविष्य

कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत

कुम्हारी में 1.516 किलो गांजा और 26 हजार नकद के साथ आरोपी गिरफ्तार, पुराने NDPS केस में भी था फरार

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

Breaking : IED निष्क्रिय करने के दौरान जोरदार ब्लास्ट, CRPF के 4 जवान घायल; दो की हालत गंभीर

Jagbhan Yadav

Fri, Oct 9, 2026

सुकमा।  छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा अभियान के दौरान चार CRPF जवान घायल हो गए। एलाड़मड़गु इलाके में तलाशी अभियान के बीच मिले विस्फोटक को सुरक्षित करने की कोशिश के दौरान अचानक ब्लास्ट हो गया। घटना के बाद घायल जवानों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों की टीम एलाड़मड़गु कैंप के आसपास अभियान चला रही थी। इसी दौरान संदिग्ध विस्फोटक मिलने पर उसे सुरक्षित तरीके से हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई। कार्रवाई आगे बढ़ने के दौरान अचानक जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे मौके पर मौजूद चार जवान इसकी चपेट में आ गए।

धमाके के बाद साथी जवानों ने तुरंत घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और कोंटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए तेलंगाना के भद्राचलम स्थित हायर सेंटर भेजा जा रहा है।

घटना में ATT टीम के ASI एम.के. तिवारी और CRPF की 50वीं वाहिनी के ASI अनीश खान को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं ATT टीम के निरीक्षक अमरनाथ मिश्रा और 50वीं वाहिनी के प्रधान आरक्षक कुलदीप राज को सामान्य चोटें बताई गई हैं।

हादसे के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है। जवान आसपास के क्षेत्र में लगातार तलाशी अभियान चला रहे हैं, ताकि किसी अन्य विस्फोटक या संदिग्ध गतिविधि की संभावना को जांचा जा सके।

सुकमा का यह इलाका सुरक्षा बलों के लिए बेहद संवेदनशील माना जाता है। ऐसे में घटना के बाद कैंप और आसपास के क्षेत्र में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें