Sunday 22nd of November 2026

ब्रेकिंग

तुलसी विवाह आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, नक्षत्र और पूरे दिन का पंचांग

मेष समेत इन 5 राशियों को आज मिल सकती है खुशखबरी, धन लाभ के बनेंगे योग, जानें अपना भविष्य

कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत

कुम्हारी में 1.516 किलो गांजा और 26 हजार नकद के साथ आरोपी गिरफ्तार, पुराने NDPS केस में भी था फरार

के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

CG- लाल आतंक को बड़ा झटका : जंगल में मिला नक्सलियों का डम्प, भारमार बंदूक और विस्फोटक सामग्री बरामद…

Jagbhan Yadav

Tue, Nov 17, 2026

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम मोदेमरका और मिच्चेबेड़ा के बीच जंगल-पहाड़ी इलाके में सर्चिंग के दौरान जवानों ने नक्सलियों का डम्प बरामद किया है। तलाशी के दौरान डम्प से हथियार, विस्फोटक और अन्य नक्सली सामग्री मिली है।

जानकारी के अनुसार, 16 नवंबर को जिला बल, बीएसएफ और बीडीएस की संयुक्त टीम ने इलाके में सर्चिंग अभियान चलाया था। इस दौरान सुरक्षा बलों को नक्सल डम्प मिला। मौके से एक भारमार बंदूक, करीब एक किलो संदिग्ध आईईडी मैकेनिज्म, लगभग एक किलो गन पाउडर, दो डेटोनेटर और अन्य नक्सली सामग्री बरामद की गई। सुरक्षा की दृष्टि से आईईडी और अन्य विस्फोटक पदार्थों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

यह संयुक्त कार्रवाई बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक बद्री नारायण मीणा, बीएसएफ डीआईजी दीपक तिवारी, कांकेर एसपी निखिल राखेचा और बीएसएफ की 40वीं वाहिनी के प्रभारी सेनानी नरेंद्र शर्मा के मार्गदर्शन में की गई।

अभियान में जिला पुलिस बल, बीएसएफ और बीडीएस टीम के जवान शामिल रहे। कांकेर पुलिस के अनुसार, नक्सल प्रभावित सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार संयुक्त सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा।

 

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें