Sunday 22nd of November 2026

ब्रेकिंग

तुलसी विवाह आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, नक्षत्र और पूरे दिन का पंचांग

मेष समेत इन 5 राशियों को आज मिल सकती है खुशखबरी, धन लाभ के बनेंगे योग, जानें अपना भविष्य

कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत

कुम्हारी में 1.516 किलो गांजा और 26 हजार नकद के साथ आरोपी गिरफ्तार, पुराने NDPS केस में भी था फरार

के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

CG : दीपावली की रात डुमरतराई थोक मार्केट में आग का तांडव, 3 दुकानों में करोड़ो का सामान जलकर राख

Jagbhan Yadav

Mon, Nov 9, 2026

रायपुर. राजधानी के डुमरतराई अनाज मंडी में दीपावली त्योहार (8 नवंबर) की देर रात बड़ा हादसा हो गया. मंडी की तीन दुकानों में भीषण आग लग गई. इनमें दीपक ट्रेडर्स, व्यंकटेश इंटरप्राइजेज और जयराम स्टेश्वरी शामिल हैं. तीनों दुकानें B-164, B-165 और B-166 नंबर पर स्थित हैं. आग इतनी भीषण थी कि दुकानों से उठती लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा. शुरुआती तौर पर घटना में करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है.

स्टेशनरी और कन्फेक्शनरी सामान की दुकानों में लगी आग

जानकारी के अनुसार, माना थाना क्षेत्र में मंडी स्थित स्टेशनरी और कन्फेक्शनरी आइटम की दुकानों में आग लगी. देखते ही देखते आग ने तीनों दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. दुकानों में रखे सामान के कारण आग तेजी से फैलती चली गई. इस दौरान दुकानों के भीतर से कई धमाकों की आवाजें भी सुनाई दीं, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई. 

दमकल और SDRF की करीब 10 गाड़ियां मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची. आग पर काबू पाने के लिए दमकल, SDRF और निजी प्लांटों की करीब 10 गाड़ियों को लगाया गया है. सभी टीमें आग बुझाने के प्रयास में जुटी हुई हैं. 
फिलहाल आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है. आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान का वास्तविक आकलन हो सकेगा. फिलहाल माना पुलिस आग लगने की घटना की जांच कर रही है. 

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें