Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सोशल मीडिया पर दोस्ती कर 13 साल की नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाया, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, फिर जो हुआ…..

जिले को दी 232 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

स्वर्गीय लरंग साय की प्रतिमा का किया वर्चुअल अनावरण

युवाओं की प्रतिभा और सामर्थ्य से देश को बड़ी उम्मीदें : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

छत्तीसगढ़ में बारिश से गिरा पारा, आज कहाँ भारी वर्षा की चेतावनी? देखें अपडेट

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

CG – पत्नी की इस आदत ने पति को किया परेशान : फिर सामने आई दिल दहला देने वाली घटना…

Jagbhan Yadav

Thu, Aug 13, 2026

पेंड्रा/गौरेला। गौरेला थाना क्षेत्र के ग्राम केवची में पारिवारिक विवाद के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। मृतका की पहचान बिरसिया बाई के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति का नाम नंद बैगा बताया जा रहा है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। ​

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी नंद बैगा अपनी पत्नी बिरसिया बाई के बिना बताए बार-बार घर से चले जाने की आदत से काफी समय से नाराज रहता था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। घटना के दिन भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते काफी बढ़ गई। गुस्से में आकर नंद बैगा ने घर में रखे डंडे से बिरसिया बाई पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बिरसिया बाई की मौके पर ही मौत हो गई। ​घटना की सूचना मिलते ही गौरेला थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी पति नंद बैगा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें