Sunday 1st of November 2026

ब्रेकिंग

पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा में यात्रा करने से बचें, जानें आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त

आज कई राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल

शिक्षा की राह होगी आसान,सपनों को मिलेगी नई उड़ान – मंत्री टंक राम वर्मा

राज्य सरकार का बड़ा निर्णय, प्रदेश में 360 नए धान उपार्जन केंद्रों को स्वीकृति

, नगरीय प्रशासन विभाग ने निकायों को जारी किए 164.65 करोड़ रुपए

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

राजधानी के MG रोड स्थित जय ऑटोमोबाइल में लगी भीषण आग : मौके पर मची अफरा-तफरी

Jagbhan Yadav

Thu, Jun 11, 2026

रायपुर।  राजधानी रायपुर के मौदहापार स्थित जय ऑटोमोबाइल में आज सुबह भीषण आग लग गई है। आग इतनी भयानक थी कि दूर-दूर तक धुएं के गुब्बारे नजर आ रहे थे। वहीं आगजनी की इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जिसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की चार से पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की।

जानकारी के अनुसार, रायपुर के मौदहापार इलाके में स्थित जय ऑटोमोबाइल में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया और दूर-दूर तक धुएं का गुबार दिखाई देने लगा। घटना के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की चार से पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।बताया गय कि, इस आगजनी में लाखों के रुपए के सामान जलकर खाक हो गए। वहीं दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। हालांकि अब तक आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई। वहीं आग की तीव्रता को देखते हुए आसपास के क्षेत्र को भी अलर्ट किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें