Friday 7th of August 2026

ब्रेकिंग

गंज थाने में शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धारा में अपराध दर्ज

अभियान देशभर में 9 से 17 अगस्त तक चलाया जाएगा

सामरिक मिसाइल क्षमता को मिली नई मजबूती

इंडोनेशिया और ईरान के मंत्रियों से मुलाकात, शिक्षा सहयोग बढ़ाने पर जोर

किसी स्वार्थ या अपेक्षा के दूसरों का हित करते रहते हैं : पीएम मोदी

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

धमतरी के सत्यांशु ने रचा इतिहास : स्वीडन में भारत के लिए जीता कांस्य पदक

Jagbhan Yadav

Sun, Jul 19, 2026

धमतरी। जिले के विशेष खिलाड़ी सत्यांशु दीप ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धमतरी और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित सार्थक स्कूल के छात्र सत्यांशु का चयन भारतीय स्पेशल ओलंपिक्स फुटबॉल टीम में हुआ था, जहां उन्होंने स्वीडन में आयोजित स्पेशल ओलंपिक्स गोथिया कप-2026 में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

स्वीडन के गोथेनबर्ग में खेले गए टूर्नामेंट के स्पेशल ओलंपिक्स ट्रॉफी वर्ग में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। तीसरे स्थान के मुकाबले में भारत ने फिनलैंड को रोमांचक मैच में 2-1 से हराकर पदक हासिल किया। सत्यांशु की इस उपलब्धि पर धमतरी कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि, यह पूरे जिले के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि, सत्यांशु ने अनुशासन, कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।

उनकी सफलता अन्य विशेष बच्चों के लिए प्रेरणा बनेगी। समाज कल्याण विभाग की उप संचालक डॉ. मनीषा पांडे ने भी सत्यांशु की उपलब्धि की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षकों, परिवार और संस्था के सहयोग से सत्यांशु ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाई है। इससे पहले भी सत्यांशु खेलों में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्होंने रोहतक में आयोजित राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लॉन्ग जंप में स्वर्ण और 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता था। उनकी इस सफलता ने साबित कर दिया है कि प्रतिभा और मेहनत के सामने कोई भी चुनौती बड़ी नहीं होती।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें