CG : RPF पोस्ट के अंदर फायरिंग : — प्रधान आरक्षक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Wed, Dec 3, 2025
रायगढ़।
रायगढ़ से इस समय की बड़ी ब्रेकिंग—RPF पोस्ट के अंदर तड़के चार बजे फायरिंग की सनसनीखेज घटना!
ड्यूटी के दौरान एक प्रधान आरक्षक ने अपने ही साथी प्रधान आरक्षक को गोली मार दी।मृतक प्रधान आरक्षक पी.के. मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई है।आरोपी आरक्षक के.एस. लादेर को पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया है।घटना की जानकारी मिलते ही रायगढ़ एसपी दिव्यांग पटेल मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।
रायगढ़ तड़के करीब चार बजे RPF पोस्ट के भीतर चली गोली से हड़कंप मच गया। ड्यूटी के दौरान प्रधान आरक्षक के.एस. लादेर ने सर्विस रिवॉल्वर से अपने साथी प्रधान आरक्षक पी.के. मिश्रा को गोली मार दी, जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई।आरोपी लादेर को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है।मामले की गंभीरता को देखते हुए रायगढ़ एसपी दिव्यांग पटेल तुरंत RPF पोस्ट पहुंचे और पूरे हालात का जायज़ा लिया।
फिलहाल मृतक की बॉडी किसी को नहीं दिखाई जा रही है। RPF IG के रायगढ़ पहुंचने के बाद ही शव का पंचनामा और आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।घटना के बाद मृतक आरक्षक के परिजन भी पोस्ट पहुँच गए हैं, जहाँ सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आज : धान खरीदी समेत कई विषयों पर होगी चर्चा
Wed, Dec 3, 2025
CG Cabinet Meeting:
CM विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय के मंत्रिपरिषद कक्ष में सुबह 11 बजे से कैबिनेट की बैठक होगी. इस बैठक में आगामी विधानसभा सत्र के कार्यक्रमों, धान खरीदी, प्रशासनिक फैसलों और कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है. विभागीय अधिकारियों के अनुसार बैठक में वित्त, अवसंरचना, कृषि, उद्योग, ऊर्जा समेत अन्य प्रमुख विभागों के कई जरूरी एजेंडा पेश किए जाएंगे.
वर्तमान में चल रही योजनाओं का होगा मूल्यांकन
राज्य में चल रही कई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन किया जाएगा. साथ ही, बजट में शामिल होने वाली नई नीतियों और परियोजनाओं पर भी निर्णय की प्रक्रिया तेज की जा सकती है.
सरकार के विकास रोडमैप को गति देने के लिए निवेश आकर्षण, रोजगार सृजन, औद्योगिक विकास और बुनियादी ढांचा उन्नयन से जुड़े प्रस्ताव भी मेज पर आ सकते हैं.