CM विष्णुदेव साय आज : कंवर समाज को देंगे बड़ी सौगात
Tue, Dec 2, 2025
रायगढ़ ।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार सीएम दोपहर डेढ़ बजे बोईरदादर स्थित गोवर्धनपुर रोड शालिनी स्कूल के पास स्थित कंवर सामाजिक भवन में आयोजित अखिल भारतीय कंवर समाज के वार्षिक सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इस दौरान मुख्यमंत्री कंवर समाज प्रमुखों की मांग पर 30 लाख रुपए की लागत से बने सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अनुसूचित जनजातीय आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. नंदकुमार साय करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में कौशल्या साय, भरत साय, अनंत राम पैंकरा, स्वधा साय, शांता साय शामिल होंगे।
इसके अलावा सरगुजा, बलरामपुर, जशपुर, बिलासपुर, रायपुर, ओडिसा के सुंदरगढ़ जिले के कंवर समाज के राष्ट्रीय-राज्य और जिला स्तरीय पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक इस आयोजन में शामिल होंगे।
तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने साइकिल सवार 2 बच्चों को कुचला : 1 की मौके पर दर्दनाक मौत
Tue, Dec 2, 2025
दुर्ग:
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया. जिसमे एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गयी. जबकि दूसरे बच्चे की हालत नाजुक है. तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने साइकिल से सड़क पार कर रहे दो मासूम बच्चों को कुचल दिया.
घटना अमलेश्वर थाना क्षेत्र का है. 29 नवंबर को अमलेश्वर-पाटन रोड पर हादसा हुआ है. मृत बच्चे की पहचान टकेश्वर साहू (12) के रूप में हुई है. जो अमलेश्वर का रहने वाला था. दूसरा बच्चा टकेश्वर साहू का दोस्त प्रहलाद यदु (10) घायल है. उसकी हालत नाजुक है. बच्चे को वेंटीलेटर पर रखा गया है.
फॉर्च्यूनर ने साइकिल सवार बच्चों को कुचला
जानकारी के मुताबिक़, तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर पाटन रोड से आकर रायपुर की तरफ जा रही थी. वह काफी तेज रफ़्तार में थी. इसी बीच टकेश्वर साहू अपने साथी के साथ साइकिल से सड़क पार कर रहा था. तभी फॉर्च्यूनर ने साइकिल सवार दोनों बच्चों को कुचल दिया.
एक बच्चे की मौत, दूसरा गंभीर
टक्कर इतनी जोरदार थी साईकिल के परखच्चे उड़ गए. वहीँ, एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गयी. वह लहूलूहान हो गया. हादसे के बाद स्थानीय लोग बच्चों को बचाने दौड़ पड़े और तत्काल दोनों को अस्पताल ले जाया गया. जहाँ डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया. जबकि दूसरे का इलाज जारी है. उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है.
इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस वाहन को कब्जे में ले लिया. वहीँ, बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. स्थानीय लोगों का आरोप है अभी तक फॉर्च्यूनर चालाक की गिरफ्तारी नहीं हुई है. न ही कोई कार्रवाई. अमलेश्वर थाना प्रभारी बसंत कुमार बघेल ने बताया, हादसे के बाद चालक ने ही बच्चे को अस्पताल पहुंचाया. वह भागा नहीं.
बिरयानी सेंटर में मिली रेस्टोरेंट संचालक के बेटे की लाश : परिजन ने जताई हत्या की आशंका
Tue, Dec 2, 2025
बालोद:
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक बिरयानी सेंटर में संदिग्ध हालात में एक युवक की लाश मिली है. युवक के शव पर चोट के निशान मिले हैं. इतना ही नहीं युवक की नाक से खून निकल रहा था. जिस वजह से हत्या की आशंका जताई जा रही है.
मामला अर्जुन्दा थाना का है. घटना रविवार रात 10 बजे हुई है. गुंडरदेही–राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर बस स्टैंड के पास अरबी दम बिरयानी सेंटर में एक युवक की लाश मिली. जिसकी पहचान लवली रेस्टोरेंट एंड केटर्स और संतोष किराना स्टोर्स के संचालक संतोष देवांगन के इकलौते बेटे दुर्गेश देवांगन (27) के रूप में हुई है. युवक को बाइक से अस्पताल लेकर कया गया लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया गया. युवक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं. उसके नाक से खून निकल रहा था.
हत्या की आशंका
युवक की लाश हड़कंप मच गया है. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. साथ लोगों से पूछतछ की जा रही है. दूसरी तरफ परिजन ने गंभीर आरोप लगाए हैं.
परिजनो ने लगाया हत्या का आरोप
परिजनो का आरोप है उनके बेटे के साथ मारपीट हुई है. परिजनो का कहना है दुर्गेश देवांगन को आखिरी बार अरबी दम बिरयानी सेंटर में दोस्तों के साथ ही देखा गया था. वही बाद में उसकी लाश मिली. शरीर पर मारपीट के निशान मिले हैं. इससे साफ़ पता चलता है हत्या हुई है. दोषियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाये.
8 युवक हिरासत में
परिजन से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने 8 युवकों को हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. जल्द ही मामले का खुलासा हो जायेगा. पोस्टमार्टम से मौत की वजह सामने आएगी. जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.