: CG News: गैंगस्टर अमन साहू की कोर्ट में पेशी, फिर से रिमांड में लेने की तैयारी
Sat, Oct 19, 2024
रायपुर। झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू Gangster Aman Sahu को आज रायपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा। अमन साहू की 5 दिनों की पुलिस रिमांड ख़त्म हो रही है। पुलिस अब एक बार फिर से उसकी रिमांड लेने की तैयारी में है।
Gangster Aman Sahu अमन साहू पर तेलीबांधा इलाके में एक कारोबारी के दफ्तर के बाहर (Gangster Aman Sahu) फायरिंग करवाने का आरोप है। झारखंड में अमन साहू पर पहले से कई संगीन अपराधों के मामले दर्ज हैं, और पुलिस को उससे कई अहम जानकारियाँ मिलने की उम्मीद है।
Gangster Aman Sahu बताया जा रहा है कि गैंगस्टर (Gangster Aman Sahu) लॉरेंस विश्नोई से अमन साहू गैंग का कनेक्शन भी है। ऐसे में छत्तीसगढ़ में करोबारी के यहां फायरिंग व अन्य रंगदारी के मामले को लॉरेंस विश्नोई की गैंग से जोड़कर भी देखा जा रहा था।
: शरद पूर्णिमा में यश,खुशहाली,समृद्धि का अमृत बरसे-अशोक साहू
Fri, Oct 18, 2024
करेला में शरद पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया
पाटन।
ग्राम करेला में युवा जागरण समिति एवं समस्त ग्रामवासी के तत्वाधान में शरद पूर्णिमा महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री/विधायक पाटन भूपेश बघेल जी के प्रतिनिधि अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग,रूपेंद्र शुक्ला महामंत्री जिला कांग्रेस,रमन टिकरिहा सभापति जप,लेखनी वर्मा सरपंच,यादव राम सेन सेक्टर प्रभारी,छत्तर सिंह ठाकुर,गोकुल ठाकुर ने सिया रामचंद्र जी,मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना कर ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासियों की सुख,समृद्धि,शांति,खुशहाली की मंगलकामना किए।
ज़िप उपाध्यक्ष श्री साहू ने करेला में कई दशकों से शरद पूर्णिमा महोत्सव आयोजन एक नया कीर्तिमान स्थापित किए है।
धार्मिक आयोजन में युवा पीढ़ी अपनी सहभागिता के साथ आध्यामिक शिक्षा,परंपरा,संस्कृति को आगे बढ़ाने में योगदान दे।
महामंत्री रूपेंद्र शुक्ला ने शरद पूर्णिमा की बधाई प्रेषित करते हुए पौराणिक मान्यताओं के अनुसार समुद्र मंथन से शरद पूर्णिमा के दिन अमृत की प्राप्ति हुई।इस दिन खीर को रात्रि में घर के आंगन में रखकर रात्रि 12 बजे के बाद ग्रहण करने की परंपरा है।
सरपंच लेखनी वर्मा ने ग्राम विकास के लिए अनेकों योगदान देने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री सहित प्रतिनिधियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए शरद पूर्णिमा के पावन की बधाई प्रेषित किए।
इस अवसर पर बुधराम देशमुख,धन्नू कंवर,लक्ष्मीनारायण कंवर,रोहित साहू,मानक वर्मा,विजय बंछोर,अजीत देशमुख,परसादी कंवर,अशोक बंछोर,दौवा बंछोर,पारस यादव,प्रताप कंवर,मोंटी बंछोर,राजेंद्र वर्मा,झम्मन बंछोर,छनू यादव,योगेंद्र बंछोर,मन्नू यादव,जीतू कंवर,गोपी कंवर आयोजक समिति एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।
: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का भिलाई 3 पहुंचने पर आत्मीय स्वागत
Fri, Oct 18, 2024
रायपुर।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का भिलाई-3 पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक सर्वश्री डोमन लाल कोर्सेवाडा, ललित चंद्राकर एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा संभाग आयुक्त एस एन राठौर, आई जी आर जी गर्ग, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, एस.पी. जितेन्द्र शुक्ला एव अन्य अधिकारी उपस्थित थे।