: पति ने छीन कर अपने पास रखा मोबाइल, तो पत्नी ने लगा ली फांसी
Sun, Feb 18, 2024
भिलाई।
सुपेला थाना इलाके में एक महिला ने सिर्फ इसलिए फांसी लगा ली, क्योंकि उसके पति ने मोबाइल छीन कर रख लिया था। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही महिला के शव को फंदे से नीचे उतारा। बाद में पुलिस ने कमरे को सील कर शव को पीएम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेजा।
सुपेला पुलिस के मुताबिक उन्हें शुक्रवार शाम सूचना मिली थी कि पांच रास्ता सुपेला में किसी महिला ने घर पर फांसी लगा ली है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि वहां टाइल्स का काम करने वाले मिस्त्री भूपेंद्र साहू की पत्नी रचना साहू ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। Also Read – पटवारी ने सरकारी जमीन में किया खेला रचना के पति भूपेन्द्र साहू बताया कि उसकी शादी 6 साल पहले हुई थी। 5 साल की दोनों की एक बेटी भी है।
शुक्रवार दोपहर को उसने रचना का मोबाइल छीनकर अपने पास रख लिया और घर से बाहर चला गया था। घर में केवल मां, भाभी और उनके बच्चे थे। करीब 4 घंटे बाद शाम 7 बजे घर से फोन आया कि रचना ने फांसी लगा ली है। जब भूपेंद्र घर पहुंचा तो उसके सामने पत्नी रचना का शव पड़ा हुआ था। उसके गले में साड़ी का फंदा पड़ा हुआ था।
: डॉग ने समझदारी से बचाई पूरे परिवार की जान, आपको भी हैरान कर देगा ये वीडियो
Sat, Feb 17, 2024
नेशनल डेस्क:
कुत्ते वफदारी साथ- साथ समझदारी के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें कुत्ते की समझदारी ने पूरे परिवार की जान बचा ली है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जानते हैं कि क्या है पूरा वीडियो-
https://twitter.com/buitengebieden/status/1757848936600252455?t=dyVVJyi_gPkFI3Qe5uUn8w&s=19
यह एक सीसीटीवी वीडियो है, जिसमें देखा जा सकता है कि घर के बरामदे में रखी खटिया पर एक कुत्ता बैठा है। पास ही एक इलेक्ट्रिक स्कूटर खड़ा है। इसके पास एक एक्सटेंशन बोर्ड रखा हुआ है। इसमें शार्ट सर्किट होने से आग लग जाती है। यह आग धीरे- धीरे इलैक्ट्रिक स्कूटर को पकड़ने लगती है। उसी समय कुत्ता अपनी समझदारी का उपयोग करते हुए दौड़कर एक्सटेंशन बोर्ड को खींचते हुए इलेक्ट्रिक स्कूटर से अलग करता है। इसके बाद वह फिर से आकर खाट पर बैठ जाता है। इस दौरान हल्की सी लगी आग भी बुझ जाती है।
कुत्ते की इस सूझबूझ से पूरे घर में भारी आग लगने से बच जाती है। शेयर किए वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि, कितना स्मार्ट कुत्ता है। फिलहाल यह क्लियर नहीं हुआ है कि वीडियो कहां का है। लेकिन अब तक इसे 10 लाख से ज़्यादा लोग देख चुके हैं। इसे देख एक यूजर ने कुत्ते के लिए लिखा, ये कई इंसानों से ज्यादा समझदार है। वहीं किसी और ने लिखा स्मार्ट डॉग। इसको पता चला कि आग को रोकने के लिए सर्किट को हटाने की जरूरत है।
: छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे पीएम मोदी और अमित शाह
Sat, Feb 17, 2024
रायपुर। लोकसभा चुनाव करीब है. इसी बीच खबर है कि जल्द प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ आने वाले हैं. लेकिन उनके आने से पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ आने की चर्चा है. सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 22 फरवरी को छत्तीसगढ़ आ रहे हैं. उनकी मौजूदगी में क्लस्टर स्तरीय सभा, प्रबुद्धजनों की संगोष्ठी और बैठकें होगी. चर्चा इस बात की भी है कि 20 फरवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी आ सकते हैं,
हालांकि प्रदेश भाजपा ने अभी कोई अधिकृत सूचना जारी नहीं की है. भाजपा सूत्रों का कहना हैं कि अमित शाह का 22 फरवरी को छत्तीसगढ़ दौरा लगभग तय हो गया है. आठ मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा संभावित है. बताया जा रहा है कि आठ मार्च अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन भाजपा सरकार के महतारी वंदन योजना के तहत विवाहित महिलाओं को एक हजार रुपए प्रतिमाह देने की शुरूआत कर सकते हैं।
https://jantaserishta.com/local/chhattisgarh/pm-modi-and-amit-shah-will-visit-chhattisgarh-3121696