चरोदा रेलवे कॉलोनी में सीताराम कल्याण महोत्सव : धूमधाम से सम्पन्न
Tue, Mar 31, 2026
चरोदा :-
चरोदा रेलवे कॉलोनी स्थित कोदंड रामालय में दिनांक 29-03-2026 को सीताराम कल्याण महोत्सव बड़े ही धूमधाम और भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर पर एक हजार से अधिक भक्तों की उपस्थिति में पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि राम मंदिर निर्माण के दौरान बाधाएं आना स्वाभाविक है। यह भगवान द्वारा हमारी धैर्य और श्रद्धा की परीक्षा होती है। हम सभी मिलकर इस परीक्षा में सफल होकर एक भव्य राम मंदिर का निर्माण करेंगे। उन्होंने नव-निर्मित हो रहे राम मंदिर के लिए हर संभव सहयोग देने का भी आश्वासन दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता चरोदा भाजपा मंडल अध्यक्ष ए गौरी शंकर जी ने कहा की प्रभु राम मंदिर में यहां श्रद्धा से आने वाले का हर मनोकामना पूर्ण होता है और यहां राम मंदिर बहुत प्राचीन है और सभी श्रद्धालु को बधाई संदेश देते हाय अपने शब्दों को समाप्त किया। इस अवसर पर रामालय अध्यक्ष महेश्वर राव, जनरल सेक्रेटरी के.के. पट्नायक, ट्रेजरर जगन्नाथ राव, पूजा समिति सचिव जे.यू.एम. राव, अध्यक्ष राजबाबू, ट्रेजरर हरि भूषण, राघवराव, एस.वी. रमण, रामारेड्डी, सी.एच. रमण मूर्ति, बूसी वेणु कृष्ण तथा रंगाराव, मंडल उपाध्यक्ष परमजीत सिंह, परमिला ताड़ी, गोवर्धन श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर डी. विजय कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी श्रद्धालुओं एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने तथा राम मंदिर निर्माण के लिए आगे आने वाले सभी लोगों को हार्दिक धन्यवाद दिया।
CG : पासपोर्ट सेवा केंद्र का स्थान बदला, अब यहां से होगा संचालन
Tue, Mar 31, 2026
रायपुर।
क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, रायपुर के अंतर्गत संचालित पासपोर्ट सेवा केंद्र (PSK), जो वर्तमान में श्याम प्लाजा, यूनिट-5, दूसरी मंजिल, पुराने बस स्टैंड के सामने, पंडरी, रायपुर (पिन: 492003) में स्थित है, को नए पते पर स्थानांतरित किया जा रहा है। नया पासपोर्ट सेवा केंद्र अब वन हाई स्ट्रीट (One High Street), दूसरी मंजिल, तेलीबांधा मेन रोड, रायपुर (पिन: 492001), छत्तीसगढ़ में संचालित होगा। नया पासपोर्ट सेवा केंद्र 06 अप्रैल 2026 से कार्य करना प्रारंभ करेगा।
क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी रायपुर ने बताया कि वे सभी आवेदक जिन्होंने 06 अप्रैल 2026 या उसके बाद की तिथि के लिए पासपोर्ट सेवा केंद्र, रायपुर में अपॉइंटमेंट निर्धारित की है, उनसे अनुरोध है कि वे अपनी आवेदन की रसीद में उल्लिखित तिथि एवं समय के अनुसार नए पते (वन हाई स्ट्रीट, तेलीबांधा मेन रोड, रायपुर) पर उपस्थित हों, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
एन.एस.यू.आई : ने छात्र संघ चुनाव के लिए खोला मोर्चा
Tue, Mar 31, 2026
रायपुर।
कांग्रेस की छात्र इकाई एन.एस.यू.आई ने प्रदेशभर के 200 कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव की बहाली की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ के माननीय राज्यपाल के नाम प्रदेशभर मे ज्ञापन सोपा गाया इसी कड़ी में तिल्दा नेवरा स्तिथ सत्यनारायण अग्रवाल कला एवं वाणिज्य महाविधालय कोहका तिल्दा नेवरा के प्राचार्य को एन.एस.यू.आई ने ज्ञापन सौंपा, एन.एस.यू.आई छत्तीसगढ़ खेल विभाग के चेयरमैन अनिल सिंह ने बताया कि छात्र संघ चुनाव के बंद होने से महाविधालय की समस्याएं शासन -प्रशासन तक नहीं पहुंच पा रही हैं साथ ही विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों द्वारा लगातार तुगलकी फरमान जारी किए जा रहे है | छात्र संघ चुनाव ना होने से छात्रों को नेतृत्व कर्ता नही मिल रहे है जिस से इन तुगलकी फरमानों का सामना छात्रों को करना पड़ रहा है और विरोध नही हो पाने के कारण छात्रों को भरी परेशानी हो रही है | साथ ही साथ अनिल सिंह ने बताया कि 6 अप्रैल को एन.एस.यू.आई छत्तीसगढ़ प्रदेशभर के सभी विश्वविद्यालयों का घेराव किया जायेगा इसी कड़ी में रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय का भी घेराव किया जायेगा। एन.एस.यू.आई की मुख्य मांगें:
1.प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव की तत्काल बहाली की जाए।
2.छात्र संघ चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से कराए जाएं।
3.चुनाव कार्यक्रम (तिथि एवं प्रक्रिया) की शीघ्र घोषणा की जाए।
4.छात्र हितों की रक्षा हेतु छात्र प्रतिनिधियों को अधिकार एवं मान्यता दी जाए।
5.लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करते हुए छात्र संघ व्यवस्था को पुनः लागू किया जाए |
इसमें मुख्य रूप से उपस्तिथ एन.एस.यू.आई छत्तीसगढ़ खेल विभाग के चेयरमैन अनिल सिंह, एन.एस.यू.आई छात्र नेता विक्रम वर्मा , हर्ष यादव, संजय चक्रधारी, हिमांशु तिवारी, तरुण अग्रवाल, मनीष वर्मा, कुनाल चौबे, अमन वर्मा,गुलशन साहू, अभिषेक चक्रधारी, विकी चक्रधारि , रवि वर्मा, देवेंद्र,भूपेश आदि उपस्थित थे|