Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

विकास की रफ्तार बढ़ेगी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री साय ने स्मृति ईरानी को दी बधाई

मिलने पर संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जताया हर्ष, निर्देशक श्री भारतबाला

स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान, सिद्धार्थ शंभू बने सहप्रभारी

स्टार वही है जो रोशनी फैलाए, अंधेरा नहीं: राष्ट्रपति

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

CRIME : चरित्र पर शक ने ली एक और जान, पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी की नृशंस हत्या कर रिश्तों को किया शर्मसार

Jagbhan Yadav

Thu, Feb 5, 2026

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से एक दिल दहला देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां गौरेला थाना क्षेत्र के केंवची गांव के बैगापारा में पति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका के चलते कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार आरोपी राजेश बैगा को अपनी पत्नी कुसुम बैगा के चाल-चलन पर लंबे समय से शक था, इसी बात को लेकर घर में आए दिन विवाद और झगड़े होते रहते थे। बीती रात भी मामूली कहासुनी ने अचानक खौफनाक रूप ले लिया, गुस्से और शक में अंधे राजेश बैगा ने कुल्हाड़ी उठाकर पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे कुसुम बैगा गंभीर रूप से घायल हो गई और खून से लथपथ हालत में उसकी मौके पर ही मौत हो गई

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, सूचना मिलते ही गौरेला पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी पति को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच की जा रही है। इस जघन्य वारदात के बाद गांव में मातम और दहशत का माहौल है, वहीं चरित्र शंका के नाम पर हो रही घरेलू हिंसा ने एक बार फिर समाज के सामने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें