Thursday 6th of August 2026

ब्रेकिंग

पूरे समाज की जिम्मेदारी: RSS प्रमुख मोहन भागवत

बैगपाइपर, रॉयल चैलेंज की बिक्री पर आखिर क्यों लगाई रोक ?

अध्यक्ष से मिले रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल , जाना स्वास्थ्य हाल

चीज़ और बटर पर पूरी तरह प्रतिबंध, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

स्वास्थ्य मंत्री बोले- मिलावटखोरों को नहीं छोड़ेंगे

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

वार्ड क्रमांक 28 की जनसमस्याओं के निराकरण : हेतु जोन आयुक्त को सौंपा गया ज्ञापन

Jagbhan Yadav

Wed, Jul 29, 2026

भिलाई। वार्ड क्रमांक 28 की विभिन्न जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग को लेकर आज भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिक निगम भिलाई, जोन-02 के आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।

भारतीय जनता युवा मोर्चा भिलाई जिला अध्यक्ष सौरभ जयसवाल जी के मार्गदर्शन में सौंपे गए इस ज्ञापन में वार्ड की प्रमुख समस्याओं, जैसे सड़क, नाली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के संबंध में शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही प्रशासन से आग्रह किया गया कि वार्डवासियों की समस्याओं का 15 दिनों के भीतर निराकरण सुनिश्चित किया जाए। यदि निर्धारित समयावधि में समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो जनहित में लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला प्रशिक्षण प्रमुख सत्यम यादव ने कहा कि वार्ड क्रमांक 28 की जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि आम नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने प्रशासन से 15 दिनों के भीतर सभी समस्याओं के निराकरण की मांग करते हुए कहा कि यदि समयसीमा में कार्रवाई नहीं हुई तो जनहित में लोकतांत्रिक आंदोलन किया जाएगा।

ज्ञापन सौंपने के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंत्री रतन शर्मा, जिला आईटी सेल सह-संयोजक राज मिश्रा, मंडल महामंत्री परमजीत सिंह, भाजपा कार्यकर्ता नितेश चौहान, प्रकाश मिश्रा, राहुल कुमार, अक्षय, शुभम साह सहित भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें