: थाना प्रभारी के खिलाफ नारेबाजी करना बजरंग दल वालों की साजिश है: सभापति कृष्णा चंद्राकर
Tue, Feb 18, 2025
भिलाई 03।
मंगलवार को पुरानी भिलाई थाना में बजरंग दल के कार्यकताओं ने जमकर हंगामा और नारेबाजी की। जिसके बाद यह खबर आस पास के क्षेत्र में खबर आग की तरह फैल गई। पुरानी भिलाई थाना के पास ही स्थित नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा में भी इस पर चर्चा होनी शुरू हो गई।
इस पर नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा के सभापति कृष्णा चंद्राकर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि थाना प्रभारी के खिलाफ नारेबाजी करना बजरंग दल वालों की साजिश है, पूर्व में जब हमारे साथ भी घटना हुई थी तब भी बजरंग दल वालों ने टीआई पर दबाव बनाकर हमारे ऊपर दबावपूर्ण धारा लगवाना चाहते थे।
यही अपराधी लोग पुष्पराज सिंह और इनके जो नाम आया है, यही लोग बलाते है कि बड़े लोग को गिरफ्तार नहीं करते है, छोटे लोग को गिरफ्तार करते है, तो हम लोग के मामले में ये था कि धारा तो लगाया था टीआई ने माननीय न्यायालय ने हमलोगों को जमानत दिया था कि धारा बनता नहीं है लेकिन आज इनके ऊपर बात आया तो क्यों बोल रहे है कि टिआई को हटाओ, टीआई तो सही है, शासन का काम कर रहा है, समाज का काम कर रहा है, कानून का काम कर रहा है, ऐसे टीआई को क्यों हटाना चाह रहे है।
हमलोग चुप है क्योंकि टीआई ने अपना कर्तव्य का पालन किया था और आज भी कर रहा है, इसमें इनलोगों को तकलीफ किस बात की है कि टिआई हटाओ- टीआई हटाओ बोल रहे है। थाने में घुसकर गुंडागर्दी कर रहे है। जब हमलोग अपराधी को थाने में लेजाकर दिए थे उस हमलोग का गुंडागर्दी कहलाया, उसमें अपहरण का धारा लगाया गया, उनको माननीय न्यायालय ने गलत साबित किया है।
हम तो चाह रहे है कि एसपी साहब, सीएसपी साहब और टीआई साहब की आप लोग ऐसे ही डटे रहे और कानून के साथ रहे। आप लोग कानून के रखवाले लोग है, कानून का साथ दे, यही आशा करते है।
: एक ही जमीन को 07 लोगों को बिक्री करने वाले गिरोह की महिला आरोपी गिरफ्तार
Mon, Feb 17, 2025
भिलाई।
साधना देवी एवं एस. देवी निवासी भिलाई ने सूचना दिया कि इसके ग्राम कोहका स्थित जमीन खसरा नं. 3310/06,07 को कन्हैया शर्मा के द्वारा अपने साथी के साथ के मिलकर योजनाबद्ध तरीके से अपनी स्वयं की डेढ़ सास के. रजनी रत्नम एवं अन्य एक महिला को साधना देवी एवं एस. देवी बनाकर उसके ग्राम कोहका स्थित जमीन को संतोष खण्डूजा के पास बिक्री कर दिया था।
जिस पर थाना सुपेला चौकी स्मृतिनगर में अपराध क्र. 572/23 धारा 419,420,467,468,471,120 बी भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार शुक्ला (भापुसे) एवं अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सत्यप्रकाश तिवारी, थाना प्रभारी सुपेला राजेश मिश्रा के मार्गदर्शन में आरोपीयों की पता तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु प्राप्त दिशा निर्देश के परिपालन में उनि गुरविन्दर सिंह संधू के द्वारा आर. 1003 हर्षित शुक्ला, आर. 1133 कमल, म.आर. 1607 मीरा वर्मा के साथ टीम गठित कर तथाकथित साधना देवी एवं कन्हैया शर्मा की पता तलाश हेतु खुर्सीपार मे जाकर दबिश दिया गया, लेकिन आरोपीगण सकुनत से फरार मिले।
जिनके संबंध में तकनीकी जानकारी प्राप्त कर उनके मायके अहिवारा वार्ड 06 थाना नंदिनीनगर में जाकर दबिश दिया जहां पर कन्हैया लाल पिता स्व. मिश्री लाल उम्र 67 वर्ष सुन्दर भवन के पास खुर्सीपार जिला दुर्ग एवं रजनी रत्नम पति के. रत्नम उम्र 59 वर्ष साकिन म.नं. 30/सी सडक 30 जोन 02 खुर्सीपार जिला दुर्ग उपस्थित मिलें।
जिनसे पूछताछ करने पर दिनांक घटना को जुर्म घटित करना स्वीकार किये जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय मेे प्रस्तुत किया गया है।
उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक गुरूविन्दर सिंह संधु चौकी प्रभारी स्मृति नगर, आरक्षक कमल नारायण, हर्षित शुक्ला एवं महिला आरक्षक मीरा वर्मा का कार्यवाही में सराहनीय योगदान रहा।
: CG BREAKING: पूर्व CM के फार्म हाउस में चोरी, FIR दर्ज
Fri, Feb 14, 2025
Durg. दुर्ग।
पूर्व मुख्यमंत्री के फॉर्म हाउस में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
अमलेश्वर
पुलिस ने फार्म हाउस के चौकीदार की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। फॉर्म हाउस के चौकीदार नरोत्तम यादव ने पुलिस को बताया कि वह पूर्व सीएम भूपेश बघेल के कुरुदडीह स्थित फार्म हाउस में काम करता है और फार्म हाउस में धान बोआई का काम चल रहा है। सिंचाई के लिए फार्म हाउस में बने कमरे में कुंडी तोड़कर चोर पीतल के 5 नल चोरी कर ले गए।
चौकीदार जब रोजाना की तरह बुधवार सुबह फॉर्म हाउस गया तो कमरे का कुंडी टूटी हुई थी तब
घटना
का पता चला। मंगलवार को सिंचाई करने के बाद कमरे में ताला लगाकर वह घर चला गया था। चोरों ने बिजली के बोर्ड में लगा कटआउट, काले रंग के वायर के साथ खेत में लगा केबल भी चोरी कर ले गए हैं। अज्ञात चोरों ने पूर्व मुख्यमंत्री के फॉर्म हाउस 15 हजार की चोरी की वारदात को अंजाम दिए है। पुलिस ने चौकीदार की शिकायत पर मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई।