: बाबा साहेब अंबेडकर को असली सम्मान भाजपा ने दिया – पुरुषोत्तम देवांगन
Mon, May 5, 2025
बाबा साहेब अंबेडकर को असली सम्मान भाजपा ने दिया – पुरुषोत्तम देवांगन
भिलाई–3 :– भाजपा जिला भिलाई के निर्देशन में भाजपा चरोदा मंडल के द्वारा भारत रत्न डॉ भीम राव अंबेडकर सम्मान गोष्ठी का कार्यक्रम देवबलोदा में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि – श्री पुरुषोत्तम देवांगन जी (जिलाध्यक्ष, भाजपा भिलाई) थे तथा अध्यक्षता– श्री ए गौरी शंकर (अध्यक्ष, भाजपा चरोदा मंडल) ने किया। मुख्य वक्ता– श्री प्रेम लाल साहू (जिला महामंत्री, भाजपा जिला भिलाई) थे।
विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती चंद्रकांता माण्डले (पूर्व महापौर, नगर पालिक निगम भिलाई–चरोदा), श्रीमती सीता साहू (पूर्व अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद भिलाई–चरोदा), ए गौरी शंकर (अध्यक्ष, भाजपा चरोदा मंडल) एवं पी एन शर्मा (प्रभारी, अंबेडकर सम्मान समिति), श्रीमती शिव कुमारी यादव (पार्षद) उपस्थित थे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री देवांगन जी ने कहा कि डॉ भीम राव अंबेडकर जी को असली सम्मान भाजपा ने दिया है। संविधान बदलने का आरोप कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया है वह मिथ्या है। कांग्रेस ने बाबा साहब का सिर्फ अपमान की भाजपा ने मरणोपरांत भी बाबा साहब को भारत रत्न से सम्मानित किया।
मुख्य वक्ता प्रेम लाल साहू ने कहा कि संविधान हमारा सम्मान है, जो लिखने वाले है हमारे सम्माननीय है, उनके सम्मान के लिए बाबा साहेब के जन्म भूमि, शिक्षा भूमि, दीक्षा भूमि, कर्म भूमि व निर्वाण भूमि को पंच तीर्थ स्थल के रूप में विकसित कर बाबा साहेब के मान को बढ़ाए है।
कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी छन्नू बंजारे ने किया तथा आभार प्रदर्शन भाजपा जनता मंडल के अध्यक्ष ए गौरी शंकर ने किया।
इस अवसर पर परमजीत सिंह, राजेश मौर्य, बल्लू राम कुर्रे, अश्वनी जोशी, श्रीमती अंकित डोना, श्रीमती रितु वर्मा, दिलीप साहू, महेश सिंह, श्रीमती बिसंतीन साहू, श्रीमती कुसुम यादव सहित बड़ी संख्या में सतनामी समाज के लोग उपस्थित थे।

: दुर्ग और बेमेतरा में येलो अलर्ट
Tue, Apr 29, 2025
रायपुर। छत्तीसगढ़ में 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पड़ने वाली भीषण गर्मी के बीच बारिश और अलवृष्टि ने लोगों को राहत दी है. प्रदेश में पिछले दो दिनों से मौसम सुहावना हो चुका है. रायपुर, गौरेला पेंड्रा मरवाही, कोरबा और कवर्धा जिले में बारिश के साथ ओले गिरे. आज भी मौसम विभाग ने बारिश, अंधड़ चलने और वज्रपात होने की संभावना जताई है. साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है, यह सिलसिला अगले दो दिनों तक जारी रहेगा.
बता दें कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई. सोमवार को प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान रायपुर में 38.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया. मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, प्रदेश में आज यानी 29 अप्रैल को कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने और गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. वहीं कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ अंधड़ चलने, वज्रपात और ओलावृष्टि होने की संभावना है. मौसमी प्रणालियों के चलते तापमान में गिरावट हो सकती है.