Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

हेमंत कुमार ठाकुर ने दो वार्डों से पेश की दावेदारी

2 नवंबर को सभी जिलों में मनेगा राज्योत्सव, शासन ने मुख्य अतिथियों की सूची की जारी

चक्रवाती तूफान से निपटने सभी तैयारियां सुनिश्चित करें -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

इस विभाग में बड़ी संख्या में अफसरों के तबादले, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश…

15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, पढ़िए मंत्रिपरिषद की बैठक के महत्वपूर्ण निर्णय…..

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

निवेशकों के लिए अच्छी खबर: : जीआरई रिन्यू एनरटेक को आईपीओ के लिए मंज़ूरी

Jagbhan Yadav

Wed, Dec 31, 2025

इंदौर, दिसंबर 2025: स्वच्छ ऊर्जा में निवेश की तरफ लोगों का रुख तेजी से बढ़ रहा है, कारण कि भविष्य में इसमें अपार संभावनाएँ दिखती हैं। यदि आप भी कोई कंपनी तलाश रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। सौर ऊर्जा के क्षेत्र में काम कर रही जीआरई रिन्यू एनरटेक लिमिटेड ने शेयर बाज़ार की दिशा में एक मज़बूत कदम बढ़ाया है।

कंपनी को अपने प्रस्तावित आईपीओ के लिए बीएसई एसएमई से सैद्धांतिक मंज़ूरी मिल गई है। कंपनी ने सितंबर 2025 में आईपीओ से जुड़े दस्तावेज़ जमा किए थे और अब नियामकीय प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के मुताबिक, जीआरई 10 रुपए अंकित मूल्य के कुल 37,68,000 इक्विटी शेयर जारी करने की तैयारी में है। आने वाले समय में कंपनी अपडेटेड जानकारी के साथ रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस दाखिल करेगी।

मेहसाणा मुख्यालय वाली यह कंपनी वाणिज्यिक, औद्योगिक और संस्थागत उपभोक्ताओं के लिए ऑन-साइट सौर ऊर्जा समाधान देती है। जीआरई ईपीसी और रेस्को मॉडल के तहत सोलर प्रोजेक्ट्स पर काम करती है, जिसमें जरूरत के अनुसार ग्राउंड-माउंटेड सोलर प्रोजेक्ट्स भी शामिल हैं।

आईपीओ से मिलने वाली राशि का एक हिस्सा रेस्को मॉडल के तहत 7.2 मेगावाट एसी क्षमता की ग्राउंड-माउंटेड सोलर परियोजना में लगाया जाएगा। वित्तीय मोर्चे पर भी कंपनी मजबूत दिखती है। 31 मार्च, 2025 को समाप्त वर्ष में जीआरई ने करीब 83.72 करोड़ रुपए का राजस्व और 7.03 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो इसके स्थिर और बढ़ते कारोबार की ओर इशारा करता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें