तेलंगाना डीजीपी के समक्ष : 37 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण
Sat, Nov 22, 2025
तेलंगाना -
तेलंगाना में नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता मिली है। आज डीजीपी शिवधर के समक्ष कुल 37 माओवादी कैडर ने आत्मसमर्पण किया।
3 सीसीएम सदस्य भी शामिल
डीजीपी के अनुसार आत्मसमर्पण करने वालों में माओवादी संगठन की सेंट्रल कमेटी (CCM) के 3 महत्वपूर्ण सदस्य शामिल हैं-
•कोय्याल साम्ब्य्या उर्फ़ आज़ाद
•अप्पासी नारायण उर्फ़ रमेश
•मुचाकी सोमड़ा
तीनों पर तेलंगाना सरकार ने 20-20-20 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। इनमें से दो सदस्य आंध्र–तेलंगाना के हैं और एक छत्तीसगढ़ निवासी है।
पुनर्वास के तहत आर्थिक सहायता
डीजीपी शिवधर ने बताया कि आज समर्पण करने वाले सभी 37 नक्सलियों को मौके पर करीब ₹1,41,0000 (चौदह लाख दस हजार रुपए) की राशि प्रदान की जाएगी तथा राज्य सरकार की पुनर्वास योजना के तहत अन्य सभी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। यह आत्मसमर्पण कदम नक्सल संगठन के लिए बड़ा झटका और क्षेत्र में शांति स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
हिड़मा की मौत के बाद कमजोर हुआ नक्सल संगठन : आज एक साथ 37 नक्सली करेंगे आत्मसमर्पण
Sat, Nov 22, 2025
हैदराबाद।
हिड़मा की मौत के बाद नक्सल संगठन को एक और बड़ा झटका लगा है। आज हैदराबाद में 37 नक्सलियों ने तेलंगाना के डीजीपी के सामने आत्मसमर्पण करने वाले हैं। दोपहर 3 बजे तेलंगाना के डीजीपी प्रेस कांफ्रेंस में खुलासा करेंगे।
बता दें कि, इनमें नक्सलियों के केंद्रीय कमेटी के सदस्य आज़ाद उर्फ़ अप्पासी नारायण और हिड़मा का सहयोगी एर्रा भी शामिल है। एर्रा लंबे समय से नक्सलियों के बटालियन नंबर 01 में हिड़मा के साथ सक्रिय था।
दरअसल, बीते 18 नवंबर को सुरक्षाबलों ने एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली माड़वी हिड़मा, उसकी पत्नी राजे सहित 6 नक्सलियों को मार गिराया था। हिड़मा के एनकाउंटर के बाद नक्सल संगठन को बहुत बड़ा झटका लगा है। हिड़मा कई बड़े हमलों का मास्टर माइंड रहा है।
"बंगाल की खाड़ी में तूफान की संभावना : उत्तर भारत में शुष्क मौसम की भविष्यवाणी
Sat, Nov 22, 2025
नई दिल्ली:
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आगामी सप्ताह के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी किया है, जिसमें बंगाल की खाड़ी में एक संभावित तूफान बनने की चेतावनी दी गई है। इस तूफान का असर तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल तक महसूस किया जा सकता है, जहाँ तेज हवाओं और भारी बारिश का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, इन राज्यों में समुद्र तटीय क्षेत्रों में बाढ़, नुकसान और अन्य संकट पैदा हो सकते हैं। इस स्थिति के मद्देनज़र, स्थानीय प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है और नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
वहीं, उत्तर भारत में कोई बड़ा वेस्टर्न डिस्टरबेंस नहीं होने की संभावना है, जिससे पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और उत्तर भारत में बारिश नहीं होगी। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जो किसानों और नागरिकों के लिए राहत की खबर हो सकती है।
दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों, जैसे आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
साथ ही, बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न होने वाले तूफान से पश्चिम बंगाल और अन्य तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है, जिससे इन राज्यों में स्थित नागरिकों और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग ने सभी प्रभावित क्षेत्रों के लिए सलाह दी है कि वे तूफान के आने से पहले सुरक्षा उपायों को पूरा करें और किसी भी आपातकालीन स्थिति के लिए तैयार रहें।