Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

माओवादियों द्वारा छिपाये गए हथियारों और विस्फोटकों का जखीरा बरामद

6 बदमाशों ने घाटी में रोककर किया हमला, 15 किलो चांदी और नकदी लेकर फरार

बड़ी संख्या में शिक्षकों के हुए तबादले, देखिये पूरी लिस्ट

5 जिलों में रेड अलर्ट; कई जिलों में स्कूल बंद, ट्रेनों पर भी असर

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल! एक साथ 340 जवानों का तबादला, जानें किसे कहा मिली नई पोस्टिंग

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

भारत-न्यूजीलैंड T-20 मैच को लेकर कलेक्टर की सख्ती : सुरक्षा-आपदा प्रबंधन पर दिए कड़े निर्देश

Jagbhan Yadav

Tue, Jan 20, 2026

रायपुर।  कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने 23 जनवरी को होने वाले राजधानी के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेेट स्टेडियम में भारत – न्यूजीलैण्ड टी-20 मैच के आयोजन को लेकर छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के साथ बैठक ली।

कलेक्टर ने कहा यह छत्तीसगढ़ के लिए एक महत्वपूर्ण आयोजन है। अतः मैदान में खिलाड़ियों के साथ दर्शकों के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित रहें। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि ऐसे आयोजन हमारे क्रिकेट स्टेडियम में हो रहे हैं इसलिए प्रशासन की ओर से एसओपी का अवश्य पालन किया जाए।

यह तैयारी रखें कि आपदा के समय क्या किया जाए इसकी कार्ययोजना बनाएं। आम जनता से आयोजकों द्वारा बचाव के उपायों का प्रचार-प्रसार करें एवं विशेष रूप से सोशल मीडिया में रील इत्यादि के माध्यम से किया जाए।

डॉ. सिंह ने कहा कि आग से बचाव के लिए आवश्यक उपकरण का अनिवार्य रूप से इंतजाम किया जाए जिला सेनानी से समन्वय स्थापित कर उपकरणों का पूर्व परीक्षण कर लिया जाए।

सभी गेट पर आयोजन समिति के वालन्टीयर रहें, दर्शकों की सुविधाजनक आवाजाही को सुनिश्चित करें। मेडिकल सुविधा का अनिवार्य रूप से इंतजाम किया जाए। साथ ही सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए स्टेडियम और स्टेडियम परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने के भी भी निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर निगम आयुक्त विश्वदीप, एडीएम उमाशंकर बंदे, एएसपी विवेक शुक्ला, एएसपी यातायात प्रशांत शुक्ला, छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के एक्सीक्यूटिव कमेटी मेंबर मुकुल तिवारी तथा सीईओ हरी गोंडापल्ली तथा अन्य सदस्य एवं अधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें